फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dada Lakhmi film will give message of folk art and culture to the youth

युवाओं को लोक कला और संस्कृति का संदेश देगी दादा लख्मी फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dada Lakhmi film will give message of folk art and culture to the youth
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणवी लोक गायक दादा लख्मी के जीवन पर बनी फिल्म दादा लख्मी का रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रीमियर शो देखा। सुपर मॉल स्थित सिनेमा में फिल्म देखकर उन्होंने कहा कि फिल्म हरियाणी लोक कला व संस्कृति को समेटे हुए है। फिल्म के लिए हरियाणा सरकार हर संभव मदद करेगी। स्टेट जीएसटी मुफ्त करवाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दादा लख्मी के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। कलाकारों ने उनके विचारों को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया है। फिल्म युवा पीढ़ी को संदेश देगी। हरियाणवी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए हरियाणा सरकार ने फिल्म पॉलिसी बनाई है। जिसके अंतर्गत आर्थिक सहायता व अन्य मदद दी जा रही हैं। पंचकूला में फिल्म सिटी बनाई जा रही है, जो फिल्मकारों के लिए मददगार होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित लख्मी चंद हरियाणा और हरियाणवी की शान हैं। सोनीपत जिले के गांव जाटी में जन्मे और छोटी उम्र में ही इतने प्रसिद्ध हो गए थे कि लोग 50-50 मील से बैलगाड़ी पर उनकी रागनी सुनने और सांग देखने आते थे। उन्हें हरियाणा का शेक्सपियर कहा जा सकता है। उनकी रचनाएं आज भी नए दौर के गायक नए रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क और जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति को आगे बढ़ाए बॉलीवुड कलाकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की फिल्मों पर निरंतर काम होना चाहिए, हालांकि बॉलीवुड में भी हरियाणवी बोली में फिल्में बन रही हैं लेकिन जब फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हरियाणा के लोग इस तरह के विषयों पर फिल्म बनाते हैं तो ज्यादा उत्साहवर्धन होता है। हरियाणा के बहुत से कलाकार बॉलीवुड में काम कर रहे हैं, उन्हें भी हरियाणवी संस्कृति व लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए फिल्मों पर काम करना चाहिए। फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक यशपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्यों का स्वागत करते हुए दादा लख्मी फिल्म के सभी कलाकारों से परिचय करवाया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ले चुकी फिल्म
दादा लख्मी फिल्म को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सर्वोत्तम हरियाणवी फिल्म के रूप में पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त 63 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है। ये हरियाणा की एक मात्रा फिल्म है जो आज तक के इतिहास में कांस फेस्टिवल में 2021 में ऑनलाइन प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म 300 लोगों की छह साल की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed