फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

किसान आंदोलनः सर्राफा बाजार को धीरे से लगा जोर का झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
d
किसान आंदोलन से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते ठहरे तो सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं, सराफा बाजार को भी जोर का झटका धीरे से लगा है। सराफा बाजार अभी लॉकडाउन से उबरी भी नहीं था कि दिल्ली से सोने-चांदी का आवागमन रुक गया। वहीं दुल्हनों को उनके मनपसंद आभूषण नहीं मिल पा रहे हैं। दिल्ली ही वह शहर है, जहां से सोने व चांदी के नई डिजाइनों के आभूषण हरियाणा सहित देश के कई राज्यों के सराफा बाजार में जाते हैं। दूसरी ओर बाहर से ग्राहकों के कम आने के कारण बाजार को हर रोज करीब सात से दस करोड़ रुपये का नुकासान हो रहा है। सराफा व्यापारी चिंतित हैं, क्योंकि दिसंबर का महीना ही शादियों का सीजन है। इस महीने में शादियों में आभूषणों की होने वाली बिक्री टल गई तो सराफा बाजार भारी नुकसान में चला जाएगा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण सराफा बाजार की मुश्किलें काफी हद तक बढ़ चुकी हैं। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आभूषणों की नई डिजाइन दिल्ली से ही आती है, क्योंकि दिल्ली इसका बड़ा बाजार है। हालांकि अभी जो स्टॉक है, उससे काम चल रहा है। -विकास बंसल, ओपीएस ज्वैलर्स, करनाल।
विज्ञापन

दिल्ली से ही हरियाणा से लेकर जम्मू तक सोने चांदी का जो भी मॉल है, वह दिल्ली से ही जाता है। सभी सराफा बाजारों में एजेंट के माध्यम से आभूषण ले जाते हैं। कूरियर सर्विस से भी मंगाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों यह सभी सेवाएं ठप है। -दीपक सिंघल, सराफ लाडवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले मे 200 से अधिक सराफा व्यापारी हैं, किसान आंदोलन के कारण दिल्ली से कूरियर सेवा बंद होने से आभूषण नहीं आ पा रहे हैं, कई दिनों का मॉल बुक है, लेकिन कूरियर सेवा के लोग आ नहीं पा रहे हैं। शादियों के आर्डर तक पूरे नहीं हो पा रहे हैं। -अंसुल बंसल, पूर्व प्रधान, सराफा एसोसिएशन, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed