{"_id":"5fc69c728ebc3e9b7818401c","slug":"d-karnal-news-knl527420149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वेट हाल व पैलेसों में होगा औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वेट हाल व पैलेसों में होगा औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के प्रोटोकोल की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए एसीयूटी के नेतृत्व में टीम औचक निरीक्षण करेगी। यदि कहीं लापरवाही नजर आई तो बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस तथा संबंधित परिवार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह फैसला डीसी निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में कोविड-19 की जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता में लिया।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लोगों को निरंतर जागरूक करते रहें, जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों के चालान किए जाएं और लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने तथा मास्क का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया जाए। बैठक में एसपी गंगाराम पुनिया, करनाल के एसडीएम एवं कोविड केयर सेंटर जाट धर्मशाला के नोडल अधिकारी आयुष सिन्हा, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा, सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा उपस्थित रहे।
ब्लाक स्तर पर गठित होगी टास्क फोर्स
डीसी ने ब्लॉक स्तर पर भी टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए, संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में कोविड-19 को लेकर निरंतर बैठक जारी रखेंगे और अपने क्षेत्र में कोरोना वायरस की सैंपलिंग करवाने तथा लोगों में जागरूकता लाने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिदिन एक हजार सैंपल का लक्ष्य
बैठक में सीएमओ ने बताया कि अब प्रत्येक दिन 1000 से 1200 सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने सीएमओ को यह भी निर्देश दिए कि कन्या भ्रूण हत्या को लेकर जिला में स्थापित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेड बढ़ाएं और दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाए।