{"_id":"635d8f671092070808291fff","slug":"cyclist-dies-due-to-dumper-collision-karnal-news-knl1258523138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नमस्ते चौक के पास एक डंपर चालक ने साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक छठ पूजा के लिए बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।
गांव सातनपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार निवासी श्याम सुंदर ने सेक्टर-4 चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल के फुसगढ़ की एसपी कॉलोनी में रहता है। उसका बड़ा भाई 22 वर्षीय भरत कुमार भी उसके साथ किराए के मकान पर रहता था और गोल्डन ढाबा नजदीक अनाज मंडी करनाल में वेटर का काम करता था। वह 29 अक्तूबर की सुबह 10 बजे छठ पूजा का सामान लेने के लिए नमस्ते चौक से होते हुए अपने साइकिल पर बाजार जा रहा था। वह भी उसके पीछे साइकिल पर चल रहा था। जब उसका भाई कलौंजी होटल के पास पहुंचा तो पीछे से एक रेत से भरे डंपर चालक ने उसके भाई को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।