फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cyber thugs stole cash from accounts

साइबर ठगों ने खातों से उड़ाई नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs stole cash from accounts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही तीन मामले आए हैं। जिनमें साइबर ठगों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी राकेश उप्पल ने बताया कि उनकी माता वेद रानी के खाते से 2 मार्च से 5 मार्च के बीच 75 हजार रुपये निकाले गए। ठगों ने उनसे पहले तो एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया फिर उस एप के जरिए खाते से रुपये निकाले गए। दूसरे मामले में सूरज नगर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने फेसबुक से ऑनलाइन 149 रुपये की शॉपिंग की थी। छह मार्च को कोई जवाब न आने पर गूगल से उस कंपनी का मोबाइल नंबर लेकर उससे बात की थी। उन्होंने उसे एक एप डाउनलोड कराया और उसके खाते से 12084 रुपये ट्रांसफर कर लिए। तीसरे मामले में गांव दयानगर निवासी रमेश ने बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक में है। एटीएम कार्ड से वह 17 फरवरी को रुपये निकलवाने गया था वहां किसी ने उसे बातों में उलझा लिया और उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद 24 फरवरी तक उसके खाते से 16,9000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed