फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cyber thugs cheated female doctor of lakhs, promised to complete an online task

Cyber Crime: साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर से की लाखों की धोखाधड़ी, ऑनलाइन टास्क पूरा करने का दिया झांसा

Sat, 16 Dec 2023 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Dec 2023 02:48 PM IST
सार

साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर को अधिक मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन कुछ टास्क दिए गए। जिन टास्क को पूरा करना था। आरोपियों ने महिला डॉक्टर से दो हजार रुपये पेटीएम करा लिए। टास्क पूरा करने पर महिला डॉक्टर के खाते में 2800 रुपये डाले गए।

विज्ञापन
Cyber thugs cheated female doctor of lakhs, promised to complete an online task
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के सेक्टर-13 महिला डॉक्टर को ऑनलाइन टास्क पूरा कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया और लाखों की रकम हड़प ली। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर महिला डॉक्टर ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत से मिली जानकारी के अनुसार
सेक्टर-13 अर्बन अस्टेट निवासी साक्षी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने डॉक्टर प्रोफेसर की पढ़ाई की है। उसने अपने मोबाइल पर टेलीग्राम एप पर आईडी बनाई है। इस आईडी का वह काफी समय से प्रयोग कर रही है। महिला डॉक्टर के मोबाइल पर 4 दिसंबर 2023 को फोन आया। जिसके बाद महिला डॉक्टर को ऑनलाइन टास्क का लालच दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला डॉक्टर को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर को अधिक मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन कुछ टास्क दिए गए। जिन टास्क को पूरा करना था। आरोपियों ने महिला डॉक्टर से दो हजार रुपये पेटीएम करा लिए। टास्क पूरा करने पर महिला डॉक्टर के खाते में 2800 रुपये डाले गए। उसके बाद आरोपियों ने और टास्क दिए गए कहा कि अधिक पैसे खाते में डालोंगे तो मुनाफा भी अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह महिला डॉक्टर ने अलग-अलग कर आरोपियों के खाते में 4.78 लाख रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद टास्क पूरा करने पर महिला डॉक्टर ने मुनाफे की राशी की मांग की। आरोपियों ने महिला डॉक्टर से संपर्क साधना बंद कर दिया। टेलीग्रामी ग्रुप से भी बाहर निकाल दिया गया। धोखाधड़ी होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed