फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Current HSGP committee supported by BJP: Jagdish Singh Jhinda

मौजूदा एचएसजीपी कमेटी भाजपा समर्थित : जगदीश सिंह झिंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Current HSGP committee supported by BJP: Jagdish Singh Jhinda
- डेरा कार सेवा में हुई हरियाणा शिरोमणी पंथक अकाली दल की प्रदेशस्तरीय बैठक में बोले जगदीश सिंह झींडा
विज्ञापन

- कहा, मौजूदा कमेटी नहीं संभाल पा रही गुरुद्वारों का प्रबंध

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शिरोमणी पंथक अकाली दल के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मौजूदा कार्यकारिणी भाजपा समर्थित है और वह गुरुद्वारों का प्रबंध संभालने में फेल साबित हुई है।
गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में आयोजित हरियाणा शिरोमणी पंथक अकाली दल की प्रदेशस्तरीय बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। प्रदेश के विभिन्न प्रधानों की सहभागिता वाली बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मौजूदा कार्यकारिणी भाजपा समर्थित है और वह गुरुद्वारों का प्रबंध नहीं संभाल पा रही है। जिस कारण हाईकोर्ट ने कमेटी के सारे बैंक खाते सील करने का आदेश दिया है, जिसका सीधा मतलब बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है।
विज्ञापन

प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने मौजूदा प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध पर स्वार्थी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई सियासी पार्टियां बदल चुके हैं, अब भाजपा में आए हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मौजूदा कार्यकारिणी की गलतियों की वजह से सरकार गुरुद्वारों पर अपना रिसीवर लगाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि रिसीवर नियुक्त किया जाना जरूरी है तो वह श्री अकाल तख्त के साहिब के द्वारा लगाया जाए और श्री अकाल तख्त साहिब किसी पूर्व जत्थेदार या पूर्ण गुरु सिख सेवानिवृत्त जज को रिसीवर नियुक्त करे।
उन्होंने तीसरे प्रस्ताव पर चर्चा के तहत कहा कि हरियाणा कमेटी सही ढंग से चले व गुरु की गोलक का दुरुपयोग न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा के राज्यपाल से मिलकर वह अपनी बात रखेंगे। बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के लिए एक सात सदस्यीय कोर कमेटी गठित की गई। समिति आने वाली 10 अप्रैल को पूरे हरियाणा का निरीक्षण करके फैसला सुनाएगी।

इस मौके पर करनाल से हरभजन, युवा प्रदेशाध्यक्ष रंजीत सिंह डाचर, जींद के प्रधान करनैल सिंह निम्नाबाद, कैथल से अवतार सिंह चक्कू, यमुनानगर से दलजीत सिंह बाजवा, कुरुक्षेत्र से हरमन जीत सिंह बुट्टर, अंबाला से सुखविंद्र सिंह बिट्टा, पानीपत से सुरेंद्र सिंह विर्क आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed