फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   currency, atm, bank, market, exchange, toll, plastic money, karnal

प्लास्टिक मनी से शुरू हुआ टोल का भुगतान,

Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
currency, atm, bank, market, exchange, toll, plastic money, karnal
rupees

करनाल जिले के बसताड़ा गांव स्थित जीटी रोड पर टोल कंपनी ने तीन दिसंबर से टोल वसूलने की तैयारी शुरू कर ली है। नोटबंदी के बाद से फ्री चल रहे हाइवे के टोल प्लाजा पर आधी रात से टोल लगना शुरू हो जाएगा। नई करेंसी व खुले पैसों की किल्लत से निपटने के लिए टोल कंपनी ने कई तरह की कैश लेस सुविधाएं टोल पर शुरू करने की योजना बना ली है। टोल प्लाजा मैनेजर कैलाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात से टोल लेने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। टोल के लिए वाहन चालकों को दिक्कतें न हो इसके लिए भुगतान के कई ऑप्शन उपलब्ध करवाए गए है। नोटबंदी के बाद 9 नवंबर से हाइवे पर बने टोल फ्री चल रहे है। टोल फ्री होने बाद से हाइवे के सबसे महंगे टोल से गुजरने वाले वाहनों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। टोल प्लाजा मैनेजर कैलाश शर्मा ने बताया कि टोल फ्री होने के बाद से वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। पिछले आंकड़ों की अपेक्षा रोजाना करीब छह हजार वाहन अधिक टोल को क्रास कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्लास्टिक मनी से दें टोल  
नोटबंदी के बाद करेंसी किल्लत से निपटने के लिए टोल कंपनी ने अपनी तैयारी कर ली है। टोल को कैश फ्री करने लिए कंपनी ने टोल प्लाजा दस पोस मशीनें लगाईं है। टोल मैनेजर कैलाश शर्मा ने बताया किटोल कर्मचारी पोस मशीनों से लैस रहेंगे। इन मशीनों के जरिये वाहन चालक डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टोल का भुगतान कर सकेंगे। शर्मा ने बताया की पांच पोस मशीनें दिल्ली साइड के बूथ पर रखी गई हैं। जबकि पांच मशीनें अंबाला साइड के बूथ पर रहेंगी। इसके अलावा वाहन चालकों के लिए फास्ट टैग व पेटीएम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वाहन चालक अपनी सुविधा अनुसार टोल टैक्स का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन


यहां चलेंगे 500 के नोट
टोल प्लाजा मैनेजर कैलाश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आगामी 15 दिसंबर तक टोल पर 500 रुपये के पुराने नोट चलेंगे। लेकिन 500 रुपये के नोट का प्रयोग सिर्फ फास्ट टैग बनवाने व 200 रुपये से अधिक टोल भुगतान करने में ही होगा। कैलाश शर्मा ने बताया की टोल टैक्स को लेकर सरकार द्वारा दिए गए आदेशों व टोल पर दी गई सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्लाजा पर फ्लेक्स बोर्ड व होर्डिंग्स लगाये गए है। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया की असुविधा से बचने के लिए वे प्लास्टिक मनी का प्रयोग करे या खुले पैसे लेकर चले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed