फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CUET: If someone gets entangled in questions, then someone's face becomes bright.

सीयूईटी : सवालों में उलझे तो किसी के खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
CUET: If someone gets entangled in questions, then someone's face becomes bright.
- दूसरे दिन 8298 में से 6727 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, 1571 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट वीरवार को भी शांतिपूर्वक संपन्न हुए। वीरवार को छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जहां कई विद्यार्थी मुश्किल सवालों में उलझे दिखाई दिए तो कुछ विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी होने पर चेहरों पर खुशी भी नजर आई। सरकारी कॉलेज व यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने के लिए करनाल जिले के केंद्रों पर कुल 8298 अभ्यर्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। जिनमें से 6727 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 1571 अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए हुए थे।
जिले में यह कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यानि सीयूईटी पहली बार आयोजित की गई है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की हुई है। परीक्षा से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश कर गए थे। यह परीक्षा 17 व 18 मई को भी आयोजित होगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा प्रत्येक वर्ष करवाई जाती है। वहीं सीयूइटी परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर ही सरकारी कालेजों, विश्वविद्यालयों व केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलेगा। अगर देखा जाएं तो 15 मई को आयोजित सीयूईटी की परीक्षा के मुकाबले वीरवार को केंद्रों व परीक्षा के लिए आने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
परीक्षा के लिए प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, टैगोर बाल निकेतन स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन और प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कालोनी में केंद्र बनाया गया। परीक्षा समन्वयक डॉ. राजन लांबा ने बताया कि सीयूईटी के दूसरे दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। नकल का कहीं कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रही परीक्षार्थियों की स्थिति
- पहला चरण : 1510 में 1302 ने परीक्षा दी और 208 अनुपस्थित रहे।

- दूसरा चरण : 599 में से 383 ने परीक्षा दी और 216 अनुपस्थित रहे।

- तीसरा चरण : 3230 में से 2599 ने परीक्षा दी और 631 अनुपस्थित रहे।

- चौथा चरण : 2959 में से 2443 ने परीक्षा दी और 516 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed