{"_id":"654ddb29b1f70365d6049f89","slug":"cruelty-to-young-man-in-karnal-youth-beaten-up-by-12-people-including-policeman-and-threatened-to-kill-him-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में युवक के साथ बेरहमी: पुलिसकर्मी सहित 12 लोगों ने कमरे में बंद कर पीटा, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में युवक के साथ बेरहमी: पुलिसकर्मी सहित 12 लोगों ने कमरे में बंद कर पीटा, जान से मारने की दी धमकी
Fri, 10 Nov 2023 12:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:56 PM IST
सार
पीड़ित युवक का आरोप है कि घर के नीचे दो गाड़ी और चार बाइक खड़ी थी। आरोपियों ने उसे गाड़ी में डालने लगे तो तभी दोस्त आशीष पहुंचा। दोस्त ने युवक को आरोपियों से छुड़ाने की कोशिश की तो उसको भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के न्यू बहादुर कॉलोनी निवासी आइलेट्स की तैयारी कर रहे युवक को पुलिसकर्मी समेत 12 लोगों ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसके बाद युवक और उसके दोस्त को गाड़ी में डालकर करनाल के सीआईए-टू थाने में ले गए और मार-पीटाई शुरू की। एक युवक के सिर पर रिवॉल्वर रखकर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों की पीटाई से युवक सहमे हुए है। परिजनों ने मुख्य न्यायधीश, मुख्यमंत्री, मनावाधिकार आयोग समेत पुलिस के आला अफसरों से शिकायत की। जिसके बाद आरोपियेां के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार
गगसीना निवासी अंकित ने बताया कि वह न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में अकेला रहता है और आईलेट्स की तैयारी कर रहा है। 8 नवंबर 2023 की रात को मकान पर आइलेट्स की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान झगड़े होने का शोर-शराबा सुनाई दिया। युवक शोर सुनकर नीचे गया तो करीब 12 लोग मुझे जबरन कमरे में बंद कर लिया। आरोपियेां ने लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा। युवक को पीटते हुए एक व्यक्ति ने कहा खुद का नाम पूरण शर्मा बताया और कहा कि वह हरियाणा पुलिस में थानेदार है।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद को रोहतक का निवासी बताया। कहा कि बेटे से झगड़ा करने का अंजाम भुगतना होगा। पीड़ित युवक का आरोप है कि घर के नीचे दो गाड़ी और चार बाइक खड़ी थी। आरोपियों ने उसे गाड़ी में डालने लगे तो तभी दोस्त आशीष पहुंचा। दोस्त ने युवक को आरोपियों से छुड़ाने की कोशिश की तो उसको भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। दोनों युवकों को गाड़ी में डालकर आरोपी सीआई-टू थाने में ले गए और बेरहमी से पीटा। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके दोस्त आशीष के माथे पर रिवॉल्वर लगा दी और जानसे मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
तभी सीआई-टू के एक पुलिसकर्मी ने आरोपियों को लताड़ते हुए कहा कि इन युवकों के साथ मारपीट क्यों कर रहे है। जिसके बाद आरोपियों ने युवकों को छोड़ दिया। आरोपियों कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जानसे मार देंगे। जिसके बाद युवक अपने घर पर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग न्यू दिल्ली, मुख्य न्यायधीश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़, प्रदेश के मुख्य मंत्री, गृह मंत्री, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।