फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crowds of devotees gathered for the marriage of Tulsi and Shaligram

Karnal News: तुलसी-शालीग्राम के विवाह में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 03 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 03 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered for the marriage of Tulsi and Shaligram

विज्ञापन



करनाल। देवउठनी एकादशी से शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। रविवार को अबूझ साहलग होने से शहर में बड़ी संख्या में शादियां हुईं। मैरिज, पैलेस, हलवाई, फोटोग्राफर, डीजे, घोड़ियां, फूल वाले और बैंड वाले सभी बुक थे। हर गली और मोहल्ले में बैंडबाजे की धुन सुनाई देती रही। तुलसी-शालीग्राम विवाह का भी जगह-जगह आयोजन किया गया। समारोहों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
अंसल टाउन के शिव मंदिर में भी तुलसी-शालिग्राम का विवाह हुआ। वर पक्ष की ओर से निकाली गई बारात में शोभा मित्तल, नवीन मित्तल, प्रवेश, नरेश, राजीव, अंजली, बीना, पुष्पा सरला और सुमित्रा शामिल हुईं। सुंदर वस्त्रों में सजी तुलसी जी को फेरे के पंडाल में लाया गया। पंडित विनोद शास्त्री ने वधु पक्ष के रणबीर रमन, सरोज रमन, गीता, राज बाला से तुलसी जी का कन्यादान करवा शालीग्राम के साथ फेरे करवाए। मांग भरवा कर विदाई करवाई।
विज्ञापन

सेक्टर-13 के श्री गीता मंदिर में दोपहर को तुलसी-शालीग्राम विवाह हुआ। मंदिर में वधू पक्ष के कैलाश चंद गुप्ता, उनकी पत्नी शकुंतला गुप्ता ने वर पक्ष के राजकुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। तुलसी-शालीग्राम की जयमाला हुई। पंडित हरीश शास्त्री और हिमांशु ने फेरे करवाए। वधू पक्ष की ओर से तुलसी जी को चांदी का मंगलसूत्र, सोने का कोका भेंट किया गया। रात्रि भोज के बाद विदाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गीता मंदिर के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि विष्णु जी के रूप शालीग्राम के विवाह में शामिल होकर कन्यादान करना अपने आप में सौभाग्य की बात है। इस दौरान महिलाओं ने तुलसी जी को वस्त्र और उपहार भेंट किए। उसके बाद तुलसी और शालीग्राम को सुंदर फूलों से सजी बग्गी में विराजमान कर गाजे बाजे के साथ सेक्टर-13 की गलियों में परिक्रमा करवाई। शोभायात्रा में भजनों पर खूब नाते श्रद्धालु। शोभायात्रा का सभी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में भी तुलसी शालीग्राम विवाह का आयोजन किया गया। सेक्टर-8 के 235 नंबर मकान से गाजेबाजे के साथ बारात निकली। मंदिर परिसर में वधु पक्ष के सचदेवा परिवार ने वर पक्ष के संदीप कंसल के परिवार का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर को पंडित षष्ठी बल्लव ने तुलसी शालीग्राम की जयमाला, फेरे करवाए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

शृंगार ऐसा कि सब देखते रह गए
तुलसी जी और शालीग्राम का शृंगार देखते ही बनता था। मंदिर परिसर में आए सभी लोग दंग रह गए। पंडित टीकम ने तुलसी जी और शालीग्राम का गहनों और मालाओं से शृंगार किया था। इस शृंगार को करने में उन्हें लगभग 5 घंटे तक लगे। समारोह में लड़की के विवाह जैसी खाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed