फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crowds increased in the market, no security arrangements were made.

Karnal News: बाजार में बढ़ी भीड़, सुरक्षा के नहीं इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Crowds increased in the market, no security arrangements were made.
जीटी रोड पर सर्विस लाइन में खड़ी गाड़ी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। त्योहारी सीजन के लिए बाजार सजकर तैयार है और लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुना भीड़ रही। आने वाले दिनों में बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। इन सबके बीच पुलिस यातायात और बाजार में सुरक्षित माहौल नहीं दे पा रही है। ऐसे में लोगों के साथ दुकानदारों को भी अप्रिय घटना की चिंता है।
10 अक्तूबर को करवा चौथ है। इसकी खरीदारी चल रही है। रविवार को इंसार बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारी चली। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लीखा ने बताया कि बाजार में रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुना लोग पहुंचे हैं। बाजार में अब तक पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए गए हैं और न ही यातायात के लिए कोई कदम उठाया है। वे इसके लिए सोमवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग बढ़ी
त्योहारी सीजन की खरीदारी शुरू होते ही शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग बढ़ गई है। इंसार बाजार में दुकानदारों ने सामान बाहर रखना शुरू कर दिया है। वहीं गोहाना रोड पर कंबल के शोरूम के बाहर करीब 15 फीट तक सामान बाहर रख लिया है। इसी तरह असंध रोड, जाटल रोड और सनौली रोड पर दुकानदारों ने बाहर टेंट लगा लिया है। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों पर भी इसी तरह से अतिक्रमण बढ़ गया है। नगर निगम भी इस पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। यातायात व सुरक्षा के लिए जल्द प्लान तैयार किया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक

जीटी रोड पर सर्विस लाइन में खड़ी गाड़ी। संवाद

जीटी रोड पर सर्विस लाइन में खड़ी गाड़ी। संवाद

जीटी रोड पर सर्विस लाइन में खड़ी गाड़ी। संवाद

जीटी रोड पर सर्विस लाइन में खड़ी गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed