{"_id":"69b3108cefbfb1acaf0856d2","slug":"crops-are-not-getting-profitable-prices-seva-singh-karnal-news-c-18-knl1018-863229-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का नहीं मिल रहा लाभकारी मूल्य : सेवा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का नहीं मिल रहा लाभकारी मूल्य : सेवा सिंह
Fri, 13 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
असंध। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक वीरवार को गुरुद्वारा डेरा साहिब में ब्लॉक प्रधान जीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि किसान को लागत के आधार पर फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है, जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने सरकार से मंडियों में किसान भवन बनवाने, सड़कों की मरम्मत करने और किसानों की मांगों को पूरा करने की अपील की। इस अवसर पर रामकुमार पीटीआई, सुखवंत सिंह, कुलवंत सिंह थल, शोभा सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरजंट सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन