{"_id":"633756063ca31945bf7275c3","slug":"crop-will-be-paid-in-72-hours-karnal-news-knl1229756103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल का 72 घंटे में मिलेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल का 72 घंटे में मिलेगा भुगतान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार शाम को धान खरीद को लेकर चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान ई-खरीद मोबाइल एप शुरू करने के बाद कहा कि एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी और खरीद एजेंसियां खरीदी गई फसल का भुगतान 72 घंटे के अंदर करेंगी। कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही न बरते।
उपायुक्तों को निर्देश दिए कि धान की खरीद के कार्य पर कड़ी नजर रखें। चंडीगढ़ से प्रशासनिक सचिव की ड्यूटी उपायुक्तों की सहायता के लिए लगाई गई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 15 अनाज मंडी व खरीद केंद्र स्थापित हैं। सभी पर गेट पास के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है और गेटों पर सीसीटीवी चालू हालात में हैं। धान की नमी जांचने वाली मशीन की उपलब्ध करवाई गई है। पर्याप्त बारदाने की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस वर्ष जिले में 11 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान की आवक होने की संभावना है, जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सात लाख मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2.50 लाख मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा दो लाख मीट्रिक टन धान खरीदे जाने की संभावना है। कॉमन धान को 2040 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान को 2060 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जाएगा।