फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crop cleaning machines will be installed in two grain markets of the state including Karnal

करनाल सहित प्रदेश की दो अनाज मंडियों में लगेगी फसल क्लीनिंग मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Crop cleaning machines will be installed in two grain markets of the state including Karnal
कृषि उपज के अनाज मंडियों में आने के दौरान खाद्यान्न में साफ सफाई की समस्या उत्पन्न होती है। जिससे किसानों को पंखा लगाकर उसे साफ करने के लिए कहा जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने राज्य की दो अनाज मंडियों करनाल और कैथल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर क्लीनिंग मशीनें लगाने पर काम शुरू किया है। इन मंडियों में आने वाली कृषि उपज को किसान सीधे इन्हीं मशीनों में डालेंगे। साफ सफाई के बाद जब खाद्यान्न मशीन से बाहर निकलेगा तो सीधे बोरियों में पैक कर दिया जाएगा। मशीन ही बोरी की सिलाई भी कर देगी। इससे खाद्यान्न बिखरा हुआ भी नहीं दिखेगा।
विज्ञापन

अनाज मंडी करनाल के सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि जब भी गेहूं या धान की खरीद शुरू होती है तो बहुतायत में किसान खेत से सीधे कृषि उपज को अनाज मंडियों में ही लाते हैं। ऐसे में खाद्यान्न की साफ सफाई की समस्या होती है। जब मंडी परिसर में ढेरियां लगाई जाती हैं तो बोली लगाने वाले उसे साफ कराने की बात कहते हैं। ऐसे में आढ़तियों व किसानों को पंखा आदि लगाकर उसे साफ कराना पड़ता है, लेकिन अब ये समस्या नहीं रहेगी। हरियाणा सरकार ने पहले करनाल व कैथल जिले में क्लीनिंग मशानें स्थापित करने का निर्णय है। क्लीनिंग मशीन करनाल अनाज मंडी पहुंच चुकी है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। ये मशीन शीघ्र ही अनाज मंडी परिसर में गेट के आसपास ही स्थापित करा दी जाएगी। जब किसान अपनी खाद्यान्न भरी ट्राली को भार कराकर व गेटपास लेकर मंडी के अंदर आएंगे तो वह कृषि उपज को मशीन में डाल देंगे। मशीन से साफ होकर खाद्यान्न बाहर निकलेगा, वहीं बोरियों में भर जाएगा और सिलाई भी हो जाएगी। जिससे किसानों को साफ खाद्यान्न मंडी में बेचने में आसानी होगी। बाहर उन्हें बोरियों में भराई व सिलाई की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
क्लीनिंग मशीन स्थापित करने की योजना को अभी ट्रायल के आधार पर करनाल व कैथल मंडी में शुरू किया गया है, यदि ये योजना सफल रहती है तो सरकार इसे राज्य की सभी अनाज मंडियों में लागू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्र प्रकाश, सचिव, अनाज मंडी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed