Karnal: घास पर कीटनाशक दवाई के छिड़काव के दौरान बिगड़ी युवक की तबियत, उपचार के दौरान मौत
गांव कालरम निवासी सचिन (30) सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। युवक दो दिन पहले खेत मे जुलाई को गांव में घास पर कीटनाशक दवाई का छीडक़ाव कर रह था। इस दौरान अचानक उसे दवाई चढ़ गई और वह बेहोश हो गया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया।
विस्तार
करनाल के कालरम गांव में घास पर कीटनाशक दवाई के छिड़काव के दौरान युवक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन से हालत में सुधार न होने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव कालरम निवासी सचिन (30) सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। युवक दो दिन पहले खेत मे जुलाई को गांव में घास पर कीटनाशक दवाई का छीडक़ाव कर रह था। इस दौरान अचानक उसे दवाई चढ़ गई और वह बेहोश हो गया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बताया कि युवक के पिता पंचायत विभाग में कार्यरत थे। जिनका बाद में देहांत हो गया था। बेटा अपने पिता की जगह ड्यूटी कर रहा था। उसकी भी का देहांत हो गया था। अब उसकी भी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट है।
संदिग्ध परिस्थितियों मैं मिला व्यक्ति का शव फैली सनसनी
करनाल के शाला रोड पर बुधवार को लोगों ने व्यक्ति का सब पढ़े हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी चोट जैसे कोई निशान नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस ने बताया कि मृतक चंदू निवासी झारखंड उम्र 44 साल के रूप में हुई है वह करें 4 साल पहले अपने घर से आ गया था। व्यक्ति करनाल में मजदूरी करता था परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को बेदखल कर दिया था। क्योंकि वह परिवार के साथ शराब पीकर मारते मारपीट करता था। जिसके कारण उनका जीना दूभर होने लगा था। करनाल सिटी थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्य शुरू कर दी है।