फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yamuna friends lost their lives in the long jump race

यमुना में दोस्तों से लंबी छलांग लगाने की होड़ ने गंवा दी जान

Thu, 16 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 16 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन

गंगा दशहरा मेला देखने अपने तीन दोस्तों के साथ यमुना नदी के घाटों पर पहुंचे एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन चारों युवकों के बीच एक दूसरे से लंबी छलांग लगाने की होड़ लग गई थी। गहरे पानी में लगी एक लंबी छलांग ने नलवी कलां निवासी अनिल से उसकी जिंदगी ही छीन ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोताखोरों की सहायता से करीब दो घंटे बाद यमुना से निकाल गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन दोस्तों में से अभी दो का अतापता नहीं था कि गांव जम्मुखाला के पास चार युवक यमुना नदी में गोते लगाने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक गांव नलवी कलां निवासी अनिल (18) पुत्र गोपाल मंगलवार को गंगा दशहरा मेला देखने के लिए अपने तीन दोस्तों, सूरज, आकाश व सुशील के साथ वजीदपुरा के यमुना घाटों पर पहुंचा। चारों दोस्तों ने मेला देखने के बाद यमुना में नहाने की प्लानिंग की। लेकिन पानी कम होने की वजह से चारों दोस्त गांव जम्मुखाला के घाट पर पहुंचे। जहां इनके बीच पानी में सबसे लंबी छलांग लगाने की होड़ लग गई।
विज्ञापन


अनिल की उमर व लंबाई अन्य तीनों दोस्तों से अधिक थी। अनिल की आखिरी छलांग उसके दोस्तों से लंबी थी, जो सीधी गहरे पानी में तक पहुंची। अन्य तीनों दोस्त कम पानी में होने की वजह से वापस लौट आए, लेकिन अनिल पानी के घुमाव से बाहर नहीं निकल सका। दोस्त को डूबता देख तीनों युवकों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक उसे पानी से निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे नगला चौक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक माहौल है व उसके तीनों दोस्त भी सहमे हुए हैं। अनिल अपने परिवार में सबसे छोटा था, उसे दो भाई व एक बहन तथा पिता की मृत्यु दो माह पहले ही लंबी बीमारी के चलते हुई थी। पिता के बाद अब लाडले भाई के चले जाने के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर से तीसरे युवक का भी शव मिला
उधर, घोघड़ीपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन युवकों में से तीसरे का शव भी बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे बड़ौता गांव के पास से बरामद कर लिया गया। बुधवार को गगन शर्मा उर्फ शैंकी (25) पुत्र दीपक शर्मा का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने युवकों की तलाश में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी मदद न करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


गौरतलब है कि रविवार को श्यामनगर वासी शैंकी, सागर व श्रीनाथ अन्य आठ दस युवकों के साथ घोघड़ीपुर गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए थे। वे सभी चैन सिस्टम से गहरे पानी में उतरे थे। शैंकी, सागर व श्रीनाथ का हाथ छूटने की वजह से तीनों पानी में डूब गए थे। ग्रामीणों ने जब युवकों की तलाश शुरू की तो पहले ही दिन सागर का शव बड़ौता पुल के पास मिला था तथा दूसरे दिन श्रीनाथ का शव भी बड़ौता अस्पताल के पास से ही मिला था, लेकिन शैंकी का शव तीसरे दिन बड़ौता पुल के पास गांव के ही युवक अशोक की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी सहयोग न मिलने व गोताखोरों द्वारा मोटी रकम लेने के बाद भी युवकों की तलाश न करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed