फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   woman attacked in house in kurukshetra

घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 11 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 11 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
woman attacked in house in kurukshetra

शहर के मोहल्ला सैदां में मंगलवार को उस समय बवाल मच गया जब एक महिला पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

मामले के अनुसार मोहल्ला सैदां निवासी हरमहेंद्र सिंह अपनी पत्नी हरमहेंद्र कौर के साथ अकेले ही रहते हैं। वह मंगलवार को किसी कार्य से चंडीगढ़ गए हुए थे और उनकी पत्नी घर में अकेली थी। मंगलवार को दोपहर के समय एकाएक मोहल्ले में उस समय हंगामा मच गया जब लोगों ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनीं। शोर सुनते ही लोग महिला के घर में पहुंचे तो देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। लोगों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी गुरमेल सिंह, एसएचओ थाना शाहाबाद राजेश कुमार और फोरेंसिक एक्सपर्ट अशोक वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर तेजधार हथियार से करीब एक दर्जन से अधिक बार हमला कर रखा है। बताया जा रहा है कि जिस गली में महिला का घर है वह गली काफी तंग है और उस गली में से निकलना और आना काफी मुश्किल है। संभावना जताई जा रही है कि हमलावर पैदल ही वहां पर आए और वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। हमलावरों की संख्या 2 से तीन बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के पीछे कारणों का देर रात तक खुलासा नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed