{"_id":"6415a3e9f40f6a541c06a8c8","slug":"two-separate-road-accidents-in-karnal-bike-rider-home-guard-died-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में अलग-अलग दो सड़क हादसे: बाइक सवार होमगार्ड की मौत, कार सवार लुधियाना के युवक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में अलग-अलग दो सड़क हादसे: बाइक सवार होमगार्ड की मौत, कार सवार लुधियाना के युवक की जान गई
Sat, 18 Mar 2023 05:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:13 PM IST
सार
करनाल के कुटेल के पास हुए सड़क हादसे में शुक्रवार शाम को बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। कुटेल निवासी मनोज थाना सेक्टर-32,33 में होमगार्ड था। वह बाइक से काम के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
accident demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करनाल में सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई। हाइवे पर पंजाब से दिल्ली जा रही कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। कार में सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा हादसा कुटेल के पास हुआ। इस हादसे में बाइक सवार होमगार्ड को कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही होमगार्ड की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। उधर, हादसे के बाद परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
घटना नंबर-1
लुधियाना निवासी देंवेंद्र और संजीव दिल्ली की ओर जा रहे थे। कार को चालक देवेंद्र चला रहा था। शनिवार सुबह जैसे ही कार में सवार दोनों युवक करनाल हाइवे स्थित मधुबन पुलिस एकेडमी के पास पहुंचे तो ओवरटेक करते समय कार का अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार से कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सवार दोंनों युवक को लहुलूहान हालत में बाहर निकाला। इस हादसे में कार में पीछे बैठे संजीव की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना नंबर-2
कुटेल के पास हुए सड़क हादसे में शुक्रवार शाम को बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। कुटेल निवासी मनोज थाना सेक्टर-32,33 में होमगार्ड था। वह बाइक से काम के लिए जा रहा था। जैसे ही होमगार्ड कुटेल के पास पहुंचा तो कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने लहुलूहान हालत में होमगार्ड को रास्ते में पड़े हुए देखा। अस्पताल जाने से पहले ही होमगार्ड की रास्ते में मौत हो गई। होमगार्ड के परिवार में दो बच्चे है। मौत के बाद परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन