फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two miscreants beat up young man and snatched cash In Karnal

Karnal: युवक को लिफ्ट देकर दो बदमाशों ने मारपीट कर नकदी छीनी, सब्जी लेने गया था पीड़ित

Mon, 10 Jul 2023 02:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 02:16 PM IST
सार

विजय नगर गाजियाबाद निवासी राहुल भट्ट ने सेक्टर-चार चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में हेरिटेज के पीछे विकास कॉलोनी करनाल में अपने जीजा भोला वर्मा के पास रहता है। चार जुलाई मंगलवार को वह हेरिटेज ठेके के पास बनी एक सब्जी की दुकान से सब्जी लेने गया था।

विज्ञापन
Two miscreants beat up young man and snatched cash In Karnal
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के हेरिटेज ठेके के पास से सब्जी लेकर वापस अपने घर विकास कॉलोनी लौट रहे एक युवक को एक बाइक पर बैठे दो अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। दोनों व्यक्ति उसे विकास कॉलोनी छोड़ने की बजाय रसुलपुर खुर्द नहर पर ले गए और वहां पर उसके साथ मारपीट कर नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दो व्यक्ति बाइक पर आए और कहा कि उसे आगे तक छोड़ देंगे
विजय नगर गाजियाबाद निवासी राहुल भट्ट ने सेक्टर-चार चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में हेरिटेज के पीछे विकास कॉलोनी करनाल में अपने जीजा भोला वर्मा के पास रहता है। चार जुलाई मंगलवार को वह हेरिटेज ठेके के पास बनी एक सब्जी की दुकान से सब्जी लेने गया था। जब वह पास आ रहा था तो उसके पास दो व्यक्ति बाइक पर आए और उसे कहा कि वे भी विकास कॉलोनी की तरफ जा रहे है तो वे उसे भी छोड़ देंगे।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार
उनके कहने के बाद वह उनकी बाइक पर बैठ गया वे उसे विकास कॉलोनी की बजाय रसुलपूर खुर्द नहर पुल पर ले गए और वहां उन दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 16 हजार 400 रुपये जबरदस्ती छीन लिए और उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित पैदल-पैदल अपने घर पहुंचा और उसके साथ हुई घटना की बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। -शिव चरण, चौकी प्रभारी, सेक्टर-चार, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed