फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two group, beating, karnal, crime, 24 injured, karnal

दो गुटों में चले डंडे और बिंडे, 24 लोग जख्मी

Fri, 26 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 26 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
two group, beating, karnal, crime, 24 injured, karnal
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश के कारण खंड के गांव छापर मुस्तरका में थाने में होने वाली पंचायत से पहले ही दो गुट भिड़ गए। झगड़े में जमकर डंडे, बिंडे और तेजधार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को इंद्री के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। कई की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें करनाल ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


छापर गांव में चुनाव के बाद से ही ग्रामीणों में खींचतान चल रही थी। कई बार कहासुनी भी सामने आई है। वीरवार सुबह गांव में दोनों गुट भिड़ गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी और डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। झगड़े में जख्मी लोगों को इंद्री शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें करनाल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लड़ाई के बाद गांव पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की एक जिप्सी गांव में लगाई गई है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है झगड़ा
छापर गांव में जनरल सीट पर एससी कैटेगिरी की महिला ने सरपंच पद का चुनाव जीता था। इसको लेकर सरपंच पक्ष और दूसरे पक्ष में कई बार विवाद होने की बात सामने आई है। दो तीन दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के लोगों में खेतों के रास्ते में झगड़ा हो गया था। सरपंच के पति श्याम सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग चुनाव हारने के मुद्दे पर उनके साथ रंजिश रखे हुए हैं। उन्होंने उनके आदमी के साथ खेतों में मारपीट की। उसके बाद उस पक्ष के लोगों ने उनके घर आकर भी मारपीट की। हमले में जसपाल, श्याम, गुरजीत, हरपाल, करनैल, रोहित व अन्य साथियों को गंभीर चोटें लगी है। उन्होंने कहा कि इससे दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। इसकी शिकायत थाना में दी गई थी और बृहस्पतिवार को इस मामले में पंचायत होनी थी, लेकिन इन लोगों ने पहले ही मारपीट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में दूसरा पक्ष चुनावी रंजिश जैसी बात से इनकार कर रहा है। दूसरे पक्ष के संजीव कुमार का आरोप है कि दो दिन पूर्व ही वह ट्यूबवेल का सामान लेकर आया था। उस पक्ष के लोगों ने रास्ते में खड़े वाहन में तोड़फोड़ कर दी और मना करने पर हाथापाई पर उतर आए। इसकी शिकायत पुलिस थाना इंद्री में दी थी। इसकी बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन उस पक्ष के लोगोें ने उसके (संजीव पक्ष) साथियों के साथ मारपीट की। इसमें कर्मसिंह, मोहनलाल, रिंकू, रविंद्र, संजीव, बंटी, दीपू,शेरसिंह, विशाल, सुरेश, विनोद अन्य साथियों को चोट आई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। इंद्री डीएसपी कुशलपाल ने फोन पर पत्रकारों से कहा कि अस्पताल से सूचना आई थी। अभी तक किसी पक्ष की शिकायत नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed