फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two brothers died in a road accident in karnal

दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से वाहन सवार दो भाइयों की मौत, तीन घायल, नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के समीप हुआ हादसा

Tue, 07 Dec 2021 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 11:56 PM IST
सार

टाटा ऐस में सवार होकर मजदूर पंजाब से अलीगढ़ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के समीप पीछे से ट्रक ने टाटा ऐस को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
two brothers died in a road accident in karnal
राजेश व संतोष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में ट्रक की टक्कर से टाटा ऐस में सवार दो मजदूर मौसेरे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं गाड़ी में सवार तीन अन्य लोगों घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मंगलवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजाब के कुराली से टाटा ऐस में सवार होकर दोनों मजदूर अपने परिवार व अन्य साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपने घर जा रहे थे। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही वे तरावड़ी के नजदीक पहुंचे तो नेशनल हाईवे-44 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः वरमाला से पहले टूटी शादी: वैज्ञानिक दूल्हे ने दहेज में मांगे बीस लाख और फॉरचूनर कार, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मंगलवार सुबह मजदूर फिरोजाबाद निवासी राजेश (21) और हाथरस निवासी संतोष (27)ने दम तोड़ दिया। गाड़ी में इन दोनों के अलावा रचना पत्नी राजेश, विनोद, हरेंद्र समेत अन्य लोग सवार थे। जोकि गिरजा शंकर निवासी गढ़ी दूधाधारी कीगाड़ी में कुराली जिला मोहाली से अपने गांव जा रहे थे।


विवेचना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

पिता का रो-रोकर बुरा हाल 

सूचना मिलते ही राजेश के पिता लोचन सिंह भी करनाल पहुंचे। अपने पुत्र और संतोष का शव देखकर उनका रो रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि राजेश और संतोष करीब आठ साल से पंजाब में काम करते हैं। दोनों मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहे हैं। कई दिनों बाद वे घर आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed