{"_id":"648c1125ee4b37cbbd057784","slug":"truck-and-bike-collided-in-karnal-two-youths-died-crowd-of-villagers-gathered-on-spot-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में ट्रक व बाइक की टक्कर: दो युवकों की मौत, मौके पर ग्रामीणों के भीड़ जमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में ट्रक व बाइक की टक्कर: दो युवकों की मौत, मौके पर ग्रामीणों के भीड़ जमा
Fri, 16 Jun 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:07 PM IST
सार
कुंजपुरा के धीड गांव निवासी कमल करनाल सिटी में बाइक एजेंसी में ऑपरेटर का काम करता था। जबकि उसका साथी गांवक के बलविंदर है। जो कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड था। दोनों युवक बाइक पर करनाल शहर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के कुंजपुरा के घीड गांव के पास शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक बाइक काफी दूर जाकर गिरे और मोके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोके से चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली ओर ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दी
कुंजपुरा के धीड गांव निवासी कमल करनाल सिटी में बाइक एजेंसी में ऑपरेटर का काम करता था। जबकि उसका साथी गांवक के बलविंदर है। जो कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड था। दोनों युवक बाइक पर करनाल शहर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे। मौके पर ग्रामीणों के भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवकों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन जब तक हो उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दी है
विज्ञापन