फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   trolly, shop, beating, crime, karnal

गेहूं की ट्राली अपनी दुकान पर डलवाने को लेकर भिड़े दो आढ़ती, चले तेजधार हथियार और डंडे

Sun, 07 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 07 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में गेहूं की ट्राली अपनी दुकान पर डलवाने को लेकर दो व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। इसके चलते एक व्यापारी ने युवकों के साथ दूसरे व्यापारी व उसके पिता पर तेजधार हथियारों व लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इससे पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को घायल अवस्था में स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें करनाल रेफर कर दिया गया। व्यापारी ने हमलावरों पर 2.40 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर दो नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।शनिवार की सुबह नई अनाज मंडी स्थित 78 नंबर दुकान के मालिक शिव कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर मंडी में पहुंचा था। मंडी में गेहूं की फसल को अपनी दुकान पर डलवाने को लेकर मंडी के एक व्यापारी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि व्यापारी युवकों ने शिवकुमार पर लाठी डंडो व हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। जब व्यापारी के पिता रोशन लाल बीच बचाव के लिए पहुंचें तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यापारी शिव कुमार ने हमलावरों पर स्कूटी में रखे 2 लाख 40 हजार रुपए लूटकर फरार होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिव कुमार ने का कहना है कि उसने किसी व्यक्ति को पैसे देने थे और वह स्कूटी में पैसे लेकर दुकान पर पहुंचे थे लेकिन जानलेवा हमले के बाद हमलावर 2.40 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। हमले के बाद मौके पर भारी संख्या में मंडी आढ़ती एकत्रित हो गए और उन्होंने दोनों घायलों को सीएचसी घरौंडा में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचें और व्यापारी की शिकायत पर दो नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। अतिरिक्त थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि नई अनाज मंडी में किसान के गेहूं को अपनी दुकान पर डालने को लेकर दो व्यापारी आपस में भिड़ गए थे, जिसमें व्यापारी युवकों ने शिवकुमार व उसके पिता रोशन लाल को लाठी डंडों व तेजधार हथियार से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिव कुमार की शिकायत पर घरौंडा निवासी सतेंद्र व गोल्डी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed