फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   today KVSDAV college history scence

आज से केवीएडीएवी में दुलर्भ व ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी

Tue, 07 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Tue, 07 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अभिलेखागार विभाग द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में दुर्लभ एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों की दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बलदेव सिंह सहायक निदेशक अभिलेखागार हरियाणा ने बताया कि प्रदर्शनी विद्यार्थियों और आम जनता के लिए दो दिन तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में 1808 के नक्से में हरियाणा से संबंधित स्थानों को दर्शाया गया है, 1836 में शमशुद्दीन खान को मिस्टर फ्रेजर की हत्या के जुल्म में फांसी की सजा, 1857 में अंबाला छावनी में आगजनी की घटनाओं की रिपोर्ट, 10 मई 1857 को अंबाला में 5वीं और 60वीं रेजिमेंटों द्वारा शस्त्र उठाने की रिपोर्ट, 1857 में हिसार के कलेक्टर मि,. वैडरर्न की उन्हीं की कचहरी में हत्या की सूचना का पत्र, 31 अक्तुबर, 1857 को  झज्जर के किले में पाये गये खजाने की रिपोर्ट, आखिरी मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर के गहनों की सूची, लाला हुकम चंद जैन को फांसी देना, भारतीयों द्वारा अंग्रेजों को सलामी देने के आदेशों की प्रति, कोर्ट हाउस में मंदिरों तथा मस्जिदों के बनाने पर प्रतिबंध, 11 अप्रैल, 1919 के बंबई क्रोनिकल अखबार में 10 अप्रैल 1919 को महात्मा गांधी की पलवल में हुई गिरफ्तारी का विस्तृत समाचार, 1930 में आर्य समाज हाई स्कूल, शाहबाद के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेने की रिपोर्ट, 26 जनवरी, 1930 को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने और नगर आयुक्त, सोनीपत द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराने की रिपोर्ट और विदेशी कपड़ों के बहिष्कार करने के संबंध में रिपोर्ट आदि प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त प्रदर्शनी में बहादुर शाह जफर, झज्जर के नवाब अब्रदुर रहमान खान, बल्लबगढ़ के राजा नाहर सिंह, भगत सिंह हुकम चंद जैन आदि के फोटोग्राफ  भी प्रदर्शित किए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed