फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three killed, four injured in road accident in Karnal

हादसे पर हादसा : करनाल में एक ही जगह पर दो सड़क हादसे, तीन की मौत, चार घायल

Sat, 06 Feb 2021 01:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three killed, four injured in road accident in Karnal
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मूनक रोड घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक ही जगह पर दो सड़क हादसे हो गए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। करीब चार लोग घायल हो गए। मूनक की ओर से ट्रैक्टर ट्राली चालक अशोक कालोनी करनाल निवासी अंकेश अपने एक साथी के साथ शहर की ओर आ रहा था तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक अंकेश की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा साथी घायल हो गया।। 

विज्ञापन


इस हादसे के बाद सड़क पर राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस जांच कर ही रही थी कि मूनक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई जिससे यहां खड़े बाइक सवार कुटेल निवासी जसवीर व गगसीना निवासी जगबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य लोग चोटिल हो गए हैं। इस हादसे की सूचना पर सदर थाना प्रभारी बलजीत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन


शराब के नशे में था कार चालक
राहगीरों ने बताया कि जिस वरना कार ने लोगों को टक्कर मारी है। उसके अंदर दो व्यक्ति सवार थे। जो नशे में दिख रहे थे। इसी कारण वह कार को तेज रफ्तार चला रहे थे। इस कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी है और एक बाइक सवार को अपने साथ ही करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद लोगों ने उस बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed