फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused of cheating of one crore in the name of rice trading arrested in Karnal of Haryana

करनाल: चावल ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ की ठगी, तीन गिरफ्तार, 38 लाख रुपये, 37 तोला सोना, एक लैपटॉप बरामद

Sun, 30 Jan 2022 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 09:20 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी कैथल और एक पानीपत के समालखा का रहने वाला है। ठगों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three accused of cheating of one crore in the name of rice trading arrested in Karnal of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

चावल ट्रेडिंग में कमीशन एजेंट बनकर एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाले तीन ठगों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 38 लाख 56 हजार 500 रुपये की नकदी, 37 तोला सोना व एक लैपटॉप बरामद किया गया। सदर थाना प्रभारी तरसेम कांबोज ने बताया कि 15 दिसंबर को बलराज निवासी गांव अटावला जिला पानीपत हाल निवासी अल्फा सिटी, करनाल ने शिकायत दी थी कि उसने कुछ दिन पहले ही अल्फा सिटी में ऑफिस बनाकर इंडी गोल्ड चावल के नाम से फर्म बनाकर चावल की ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। इस फर्म में उसके तीन अन्य व्यक्ति भी पार्टनर थे। 

विज्ञापन


उसने बताया कि आरोपी राजबीर निवासी बाता, जिला कैथल कई वर्षों से उनके संपर्क में था। राजबीर ने पूर्व नियोजित योजना के तहत विवान होटल करनाल में चावल ट्रेडिंग करने को लेकर दो लोगों बडे़ चावल ट्रेडर्स बताकर उससे मिलवाया। उस समय राजबीर और उनके बीच 61 रुपये प्रति किलो के भाव से 300 टन चावल दिलाने और उसी चावल को फिर 68 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकवाने की बात पर सहमति हुई। 
विज्ञापन


यह सौदा आरोपी द्वारा क्रेता व विक्रेता से 2 से 3 प्रतिशत कमीशन लेने की शर्त पर तय हुआ था। जिसके बाद आरोपी राजबीर ने अलग-अलग समय पर उससे व उसके पार्टनरों से पांच लाख रुपये, 25 लाख रुपये व 70 लाख रुपये कुल एक करोड़ रुपये ले लिए। लेकिन आरोपी ने उन्हें चावल नहीं दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चावल दिलाने के लिए बार-बार वह गुमराह करता रहा। आखिरकार आरोपी ने शिकायतकर्ता को चावल दिलाने से मना कर दिया और चावल या रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ 28 दिसंबर 2021 को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच उप निरीक्षक चरण सिंह थाना सदर को सौंपी गई। 

जल्द अमीर बनने के लिए बनाई फर्जीवाड़े की योजना

19 जनवरी को मुख्य आरोपी राजबीर को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रिमांड के दौरान दो साथियों राजबीर निवासी गांव कलायत, जिला कैथल व नसरुद्दीन निवासी समालखा जिला पानीपत के नाम का खुलासा किया। मुख्य आरोपी राजबीर की रिमांड के दौरान ही दोनों आरोपियों राजबीर व नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।



आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बिना काम किए जल्द करोड़पति बनना चाहते थे। मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने की योजना बनाई। आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed