फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   thief in house of surpanch

दीवार फांदकर घर में घुसे और किया माल साफ

Wed, 15 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 15 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
thief in house of surpanch
चाोरी - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले के घरौंडा स्थित गांव लालुपूरा के पूर्व सरपंच के घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   सोमवार की देर रात पूर्व सरपंच बिशंबर सिंह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। इस दौरान चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक, बेड व अलमारी को पूरी तरह से खंगाला। चोरों ने संदूक में रखे करीब 15 तोले सोना और करीब दो किलो चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही चोर कमरे में रखी 50 हजार रुपये की नकदी भी चुरा कर ले गए। जब पूर्व सरपंच बिशंबर सिंह सुबह उठकर कमरे में गया तो बिखरे पड़े सामान को देखकर कर भौचक्का रह गया। इस मामले की सूचना गांव के सरपंच विकास कुमार को दी। पुलिस ने मामले की जांच की और एफएसएल टीम ने बारीकी से कमरे का मुआयना किया। पूर्व सरपंच ने पुलिस को बताया कि चोर संदूक में रखे 15 तोले सोना व करीब दो किलो चांदी तथा 50 हजार रुपए की नकदी चुरा कर ले गए है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि गांव लालुपूरा में पूर्व सरपंच के घर चोरी की सूचना मिली थी। पूर्व सरपंच के घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात व करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed