{"_id":"577026984f1c1bc97379ad61","slug":"theft-karnal-theft-familey-gone-haridwar-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार गया परिवार, मकान से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार गया परिवार, मकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
मकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के घरौंडा स्थित अराईपूरा रोड पर सिंगला लेन के पास चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलते पुलिस व एफएसएल मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के समय पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था। शनिवार को भोला कालोनी निवासी कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ हरिद्वार गया हुआ था। शनिवार की रात चोर उसके घर में घुसे और घर के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब उसके भाई सतबीर ने घर के दरवाजे खुले देखे तो घर के अंदर घुसा और सामान बिखरा देख मामले की जानकारी अपने भाई कृष्ण को दी। सूचना मिलते ही कृष्ण अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मकान मालिक कृष्ण ने बताया कि शनिवार की रात को चोर उसके घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि अराईपूरा रोड पर एक मकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची है। मकान मालिक ने लाखों रुपये के जेवरातों के चोरी होने की शिकायत दी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन