करनाल: सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, पहले वीडियो बनाकर भाई को भेजा, लगाए ये आरोप
वीडियो में सुपरवाइजर ने कहा कि वह आखिरी बार बात कर रहा है। उसने कहा कि वह ठेकेदार और मुंशी से परेेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा है। पत्नी पर भी लगाया परेशान करने का आरोप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले में तरावड़ी के राइस मिल के सुपरवाइजर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा। वीडियो में उसने राइस मिल के ठेकेदार पवन, मुंशी व अपनी पत्नी पर भी परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
वीडियो में उसने कहा है कि ठेकेदार और मुंशी से परेशान होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। अब वह अंतिम बार बात कर रहा है। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की माता की शिकायत में मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत जिले के गांव महमदपुर निवासी फुलो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा राजेश उर्फ गणेश तरावड़ी की राइस मिल में दस साल से सुपरवाइजर था। वह अपनी पत्नी के साथ तरावड़ी की तखाना कॉलोनी में रहता था।
उसने एक वीडियो अपने भाई को भेजी थी। जिसमें राइस मिल के ठेकेदार और मुंशी पर आरोप लगाए हैं कि वह उनसे परेशान होकर जान दे रहा है। उसने अपनी पत्नी पर भी आरोप लगाए कि वह भी उसे परेशान करती थी। बताया जा रहा है कि गणेश को ठेकेदार के माध्यम से राइस मिल में रखा गया था।
वीडियो को गंभीरता से लेता तो बच सकती थी भाई की जान
मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई राजेश ने उसके पास आत्महत्या को लेकर वीडियो भेजी थी लेकिन उसने उस दौरान वीडियो पर ध्यान नहीं दिया। उसने सोचा था कि वह यूं ही वीडियो भेज रहा है लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका भाई आत्महत्या कर लेगा। सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो गई है।
शव को कब्जे में ले लिया है और वह वीडियो भी ली गई है जो राजेश ने मरने से पहले बनाई थी। राजेश की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -मनोज कुमार, थाना प्रभारी तरावड़ी