फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   suicide, karnal suicide, iti student, crime, medical college building, karnal

फेसबुक पर बाय-बाय लाइफ लिखकर लगा दी छलांग

Mon, 22 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

आईटीआई छात्र अजय सोनी ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक और व्हॉट्सअप पर बाय-बाय लाइफ का स्टेटस अपडेट कर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। एक घंटे पहले स्टेटस अपडेट किया और उससे जुड़े लोगों ने कमेंट भी किए। उधर, जब इसकी सूचना उनकी बहन रेनू को मिली तो वह इससे सहन नहीं कर पाई और उसने जान दे दी।

विज्ञापन


शिव कॉलोनी के अजय ने अस्पताल आकर रविवार की दोपहर करीब एक बजे आत्महत्या की। इससे एक घंटे पहले इसने अपने फेसबुक अकाउंट्स पर अपने सुसाइड करने का स्टेटस डाला। दोस्तों ने कमेंट किए और कुछ के जवाब भी अजय ने दिए।  दोस्तों ने भी अजय के स्टेटस को हल्के में लिया और उसके कारण ही पूछते रहे। यदि समय रहते इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल नंबर पर या कोई परिचित इसके परिजनों को सूचना दे देता तो शायद अजय की जान बच भी जाती। अस्पताल में  पीड़ित बार-बार यही कहते रहे कि भगवान की करनी के आगे किसी की नहीं चलती।
विज्ञापन


यह तो बहाने ही चलते रहेंगे। अजय ने फेसबुक और अपने मोबाइल नंबर पर शुरू किए व्हॉट्सअप पर भी ‘माई लास्ट डे इन लाइफ’ स्टेटस अपडेट किया हुआ है।  अजय के स्टेटस को हर किसी ने हल्के में लिया और जब सुसाइड की सूचना मिली तो अफसोस में डूब गए। अजय के कई दोस्त तो अस्पताल पहुंच गए और उनकी आंखें नम हो गईं। दोस्तों ने बताया कि अजय दोस्ती का भी बड़ा पक्का था। जो उसने वायदा कर लिया उसे बखूबी निभाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की जिम्मेदारी निभाता था
अजय घर की पूरी जिम्मेदारी लिए हुआ था। घर से किसी को बाहर जाना है या शहर में कोई काम आता होता है तो अजय उससे पूरी करता था। बहन रेनू के साथ चल रहे झगड़े में भी वह साथ-साथ रहता था।


मैं सुसाइड कर रहा हूं...
अजय ने अपने फेसबुक पर अपडेट किया हुआ है कि बाय-बाय लाइफ, फ्रेंड्स में सुसाइड कर रहा हूं। इसलिए हमेशा के लिए बाय। इसके अलावा मोबाइल नंबर के व्हॉट्सअप पर 'माई लास्ट डे इन लाइफ, का स्टेटस अपडेट किया हुआ है।

कमेंट और लाइक भी किए फेसबुक पर
स्टेटस अपडेट करने के एक घंटे तक दोस्त लाइक और कमेंट करते रहे। अजय ने कुछ का जवाब भी दिया।
1. एक दोस्त ने लिखा-जल्दी जाओ।
2. अजय ने रिप्लाई किया ओके।
3. दूसरे दोस्त ने लिखा अरे क्या हुआ?
4. ऐसा मत कर भाई।
5. बाय।
6. सिंबल डाला।
7. ऐसा नहीं करना चाहिए था। बहुत गलत किया तुमने।
8. बहुत गलत किया तुमने सुसाइड करके।
9. क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed