फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   suicide case, for arresting, jam, crime, karnal jam, karnal

लड़की के ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

Tue, 23 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 23 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
suicide case, for arresting, jam, crime, karnal jam, karnal
परिजनों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

करनाल शहर की शिव कॉलोनी निवासी भाई-बहन की आत्महत्या के बाद परिजनों से सोमवार को नवविवाहिता के ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करनाल-कैथल रोड पर लगभग सवा दो घंटे तक जाम रखा। इस दौरान दोनों ओर से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और कई वाहन जाम में फंसे रहे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता से मारपीट करते थे। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर भाई-बहन ने आत्महत्या कर ली। उधर, जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजनों ने जाम खोला।

विज्ञापन


रविवार को अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर शिव कॉलोनी निवासी अजय (22) और उसकी बहन रेनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों पर दोनों को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण से दोनों ने आत्महत्या कर ली। गुस्साए परिजनों ने सोमवार को दोनों के शव को शिव कॉलोनी की गली नंबर 9 स्थित करनाल-कैथल रोड पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र गहलावत मौके पर पहुंचे और परिजनों को लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर मामले की हर पहलू पर जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डीएसपी के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने जाम खोला। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि लड़की के पिता धर्मबीर की शिकायत पर मृतक रेनू के पति अंकित निवासी भापरा कॉलोनी समालखा, ससुर कृष्ण कुमार, सास राजबाला और दो ननद अीनु व अंजू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जुलाई को रेनू ने महिला थाना में दी थी शिकायत
रेनू की शादी 22 अप्रैल 2016 को भापरा रोड, संगम कॉलोनी, समालखा निवासी अंकित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के पक्ष लोग रेनू और परिजनों को दहेज के लिए परेशान रखने लगे और मारपीट भी करते थे। इस मामले में रेनू ने करनाल महिला थाना में शिकायत भी दी थी। रेनू ने आरोप लगाया था कि 7 जुलाई को शाम सात बजे उसके ससुर, सास, पति और दो ननदों ने कार की मांग को लेकर रेनू पर तेल छिड़ककर आग लगा थी। आठ जुलाई को मायके पक्ष के लोग उसे करनाल ले आए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने आकर माफी मांगी तो उसने मेडिकल नहीं करवाया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों को फैसले के लिए करनाल बुलाया गया था। जब उसके मायके वालों ने कार देने पर अपनी असमर्थता जताई तो उसके पति और ससुर ने 26 जुलाई को उसके घर आकर उसके साथ मारपीट कर जलाने की धमकी दी। पति ने कहा कि यदि कार नहीं दोगे तो वह रेनू को नहीं अपनाएगा। यह शिकायत रेनू ने महिला थाना में दी है। इसी कारण रेनू अपने मायके में ही रह रही थी।


काछवा पुल और शिव कॉलोनी से गुजरे वाहन
कैथल रोड पर जाम लगा होने के कारण कैथल और असंध की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को शिव कॉलोनी और काछवा पुल की ओर से जाना पड़ा। इससे काछवा रोड पुल पर भी वाहनों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed