फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   students put emergency lending in atlata run

अटलांटा में प्लेन की आपात लैंडिंग कराकर भागे छात्र

Sun, 05 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल। Updated Sun, 05 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण पर नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) गए करनाल के दो स्कूलों के विद्यार्थियों के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के छात्र लापता नहीं हुए, बल्कि भागे हैं। उन्हाेंने भागने से पूर्व पूरी प्लानिंग के साथ अटलांटा एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। यह बातें रविवार को टूर से लौटे छात्रों ने अमर उजाला को बताईं।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार, भागने वालों में 12वीं क्लास के लवजिंद्र विर्क, मलकीत विर्क, प्रिंस पाल ढिल्लो, सचिन थड़क और विशाल शर्मा हैं। वहीं, प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र अभी अमेरिका में हैं। स्कूल मैनेजमेंट भागे हुए छात्रों को वापस लाने की कोशिश कर रही हैै। यह दल बुधवार को भारत लौटेगा। हालांकि, अभी तक इस स्कूल के भागे हुए छात्रों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दोनों स्कूलों की टीमें 10 दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर जनवरी के अंतिम सप्ताह में नासा, अमेरिका गई थी।
अमर उजाला को छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के 29 छात्र स्कूल मैनेजमेंट और टीचरों के साथ दिल्ली से न्यूयार्क के लिए रवाना हुए। छात्रों ने बताया कि 28 जनवरी को न्यूयार्क से जब अटलांटा जाने लगे तो रास्ते में लवजिंद्र विर्क ने सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत की। इसके बाद अटलांटा में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहां अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने सब कुछ सामान्य बताया। इसके बाद एयरपोर्ट से चेकिंग के दौरान लकजिंद्र विर्क, मलकीत विर्क, प्रिंस पाल ढिल्लो, विशाल शर्मा खिसक लिए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के सदस्यों में हड़कंप मच गया। वहीं, दूसरे दिन ओलैंड शहर के एक होटल में रुकने के दौरान सचिन थड़क बिना पासपोर्ट के होटल से निकल गया। अब स्थानीय स्तर पर प्रशासन भी छात्रों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। वहीं, इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट के साथ गायब हुए छात्रों के परिजन भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल और प्रताप पब्लिक स्कूल का प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, विद्यार्थियों के परिजनों को प्रबंधन की ओर से फोन किए जा रहे हैं और छात्रों के सकुशल होने की जानकारी दी जा रही है।


प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र न्यूयार्क एयरपोर्ट से भागे
गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के पीछे आ रहे प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र एक दिन पहले न्यूयार्क एयरपोर्ट से ही भाग गए। इस स्कूल से करीब 30 छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर गए हैं। यह टीम 27 जनवरी को न्यूयार्क पहुंची। यहां के एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान चार छात्र भाग गए। हालांकि, इस स्कूल से कौन से छात्र भागे हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। यह टीम बुधवार को इंडिया लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed