फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sons killed his father in Karnal of Haryana

रिश्तों का कत्ल: गन्ना काटने की दरांती से वार कर पिता की हत्या, बेटों ने इस बात पर की वारदात

Mon, 05 Jun 2023 01:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 01:18 AM IST
सार

मां ने पुलिस को नाबालिग छोटे बेटे के भी हत्याकांड में शामिल होने की शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखने के बाद आरोपी बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sons killed his father in Karnal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के करनाल के मधुबन क्षेत्र में घरेलू विवाद में रविवार की शाम गांव मंगलौरा में 19 वर्षीय बेटे ने गन्ना काटने वाली दरांती से वार कर पिता की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार पिता नशे का आदी था और अपनी सारी कमाई उड़ा देता था। खर्च को लेकर हुए झगड़े में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोप है कि गुरमीत ने पिता की गर्दन से लेकर शरीर के हर हिस्से पर वार किए।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मां ने इस वारदात में बड़े बेटे के साथ छोटे बेटे के भी शामिल होने की बात बताई है। दोनों बेटे फरार चल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखने के बाद आरोपी बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वारदात रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। गांव मंगलौडा में राममेहर (48) खेती बाड़ी का काम करता है। परिजनों के अनुसार वह अपनी सारी कमाई नशे में उड़ाने के साथ ही दूसरों को दे देता था। जिसके चलते घर के हालात खराब हो गए थे। मां इंद्रो और बेटा गुरमीत इसका विरोध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक रविवार की शाम बेटे गुरमीत की पिता राममेहर के साथ घर के हालात और खर्च को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इतने में गुरमीत गन्ना काटने की दरांती उठाकर ले आया और पिता पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। गुरमीत ने पिता की गर्दन से लेकर शरीर के हर हिस्से पर वार किए। जिससे राममेहर की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी इंद्रो की शिकायत पर दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

अपनी कमाई बहनों पर खर्च कर देता था राममेहर
राममेहर की छह बहनें हैं। पत्नी इंद्रों के मुताबिक पति जो भी कमाता था, सभी अपनी बहनों को देता था। इस कारण घर में क्लेश रहने लगा। वारदात के वक्त वह रसोई में चाय बना रही थी। इस दौरान बाहर पति और दोनों बेटों में झगड़ा हो रहा था। बड़े बेटे ने कहा कि बुआ के पास से संपत्ति के सारे कागजात, रकम और पशुधन वापस लेकर आओ। उससे बाहर से खरीदा गया दूध पीया नहीं जाता है, घर की भैंस का ही दूध पीएगा। इस पर पिता ने बेटे को डांटा तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान बेटों ने उसकी हत्या कर दी।

एक वर्ष बाद चार दिन पहले भाई के घर से आई थी मां
इंद्रो एक वर्ष से अपने भाई के घर रह रही थी। चार दिन पहले ही वह बड़े बेटे के साथ फिर से रहने के लिए आई थी। एक वर्ष पहले मारपीट में राममेहर ने इंद्रो के कान का पर्दा फाड़ दिया था। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया था। तब से इंद्रो अपने भाई के पास ही रह रही थी। चार दिन पहले ही बड़े बेटे के साथ रहने आई थी, जबकि छोटा बेटा राममेहर के साथ रहता था।

 
मां ने हत्या में दोनों बेटों के शामिल होने की बात कही है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों फिलहाल फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। -तरसेम चंद, एसएचओ, थाना मधुबन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed