{"_id":"5873d3f44f1c1b1729ba9114","slug":"soldier-arrested-who-attmpted-rape-with-jammu-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में युवती से रेप की कोशिश करने वाला आर्मी जवान काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में युवती से रेप की कोशिश करने वाला आर्मी जवान काबू
karnal
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू मेल के एसी कोच में सोती हुई युवती से रेप का प्रयास करने का मामला
ट्रेन में युवती से रेप की कोशिश करने वाला आर्मी जवान काबू
जम्मू मेल में विगत मध्यरात्रि ऐसी कोच में सो रही युवती के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को काबू कर लिया गया है। दिल्ली जीआरपी ने इसे काबू किया है और अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसएचओ जीआरपी अंबाला अमन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी बागपत निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है और वह आर्मी में जवान है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली न्यायिक हिरासत में हैं और उसे काबू कर लिया गया है। उनके अनुसार आरोपी को अब प्रोडेक्शन वारंट पर अंबाला लाया जाएगा और इसके लिए मंगलवार को टीम दिल्ली रवाना की जाएगी।
आरोपी ने जम्मू मेल में कटरा से वापस दिल्ली अपने परिवार के साथ जा रही एक सोती हुई युवती से रेप का प्रयास किया था। आरोपी ने सोती हुई युवती के साथ बहुत ही अशलील हरकत की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इस पर जब युवती हड़बड़ाकर उठी तो आरोपी नशे की हालत में गालीगलौज करने लगा और उस बोगी से भाग गया। लेकिन बाद में इसकी शिकायत दिल्ली पहुंचकर युवती ने दिल्ली जीआरपी से की। वारदात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, इसलिए दिल्ली जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अंबाला जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। साथ ही आरोपी को भी काबू कर लिया। जिसे अब अंबाला लाया जाएगा।