फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Slogans written on the walls in support of Khalistan in Karnal

करनाल: खालिस्तान समर्थन में दीवारों पर लिखे स्लोगन, हरकत में पुलिस, वीडियोग्राफी के बाद कराया गया पेंट

Tue, 21 Jun 2022 02:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 02:35 AM IST
सार

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश हो रही है। दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर नारे लिखे थे। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की लोगों के पास ऑडियो रिकॉर्डिंग कॉल भी आई है।

विज्ञापन
Slogans written on the walls in support of Khalistan in Karnal
डीएवी स्कूल की दीवार पर पंजाबी में लिखा गया हरियाणा बनेगा खालिस्तान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवारों पर हरियाणा बनेगा खालिस्तान लिखकर अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराने के बाद दीवार को पेंट कराया। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके अलावा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की लोगों के पास ऑडियो रिकॉर्डिंग कॉल भी आई है, जिसमें 26 जनवरी को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


जिले में खालिस्तान को लेकर गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले शहर में एक युवक की ओर से खालिस्तान विरोध पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की थी।
विज्ञापन


अब एकबार फिर रविवार की रात को अज्ञात युवक शहर के दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर हरियाणा बनेगा खालिस्तान लिखकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीडियोग्राफी कराने के बाद दीवार पर पेंट करा दिया। मामले में सीआईए को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से जांच के लिए आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नू की वीडियो हो रही वायरल
करनाल में शहर के दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर लिखे गए खालिस्तानी स्लोगन के संबंध में गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से एक वीडियो भी वायरल की गई है, जिसमें दीवारों पर लिखे गए उक्त स्लोगन का जिक्र किया गया है। साथ ही सेक्टर-14 में एक युवक पर हुए चाकू से हमले के बारे में कहा गया है।


शहर के दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर खालिस्तान समर्थन में स्लोगन लिखने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीआईए की टीमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed