फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Skarpio car collided in fog, injuring three children of a family, Grunda, Karnal

धुंध में टकराई स्कारपियो गाड़ी, एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल

Fri, 09 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 09 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Skarpio car collided in fog, injuring three children of a family, Grunda, Karnal
धुंध में टकराई स्कारपियो गाड़ी, एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल - फोटो : Amar Ujala
जीटी रोड पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास घने कोहरे के कारण एक ट्राले ने आगे चल रही स्कॉर्पियों गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियों में सवार एक ही परिवार के तीन बच्चे चुटहिल हो गए। स्कॉर्पियो में सवार परिवार वैष्णों देवी धाम जा रहा था। इसके साथ ही बसताडा टोल पर ही ट्रक ने दो गाड़ियों को टक्कर मारी। गनीमत रही हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। हाइवे पर हादसा होने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर रास्ता बहाल किया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह बसताड़ा टोल प्लाजा पर घने कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन आपस में भीड़ गए। जिससे ट्राले की टक्कर से स्कॉर्पियों में सवार होकर दिल्ली से वैष्णो देवी धाम जा रहे एक परिवार के तीन बच्चे चुटहिल हो गए। ट्राले की टक्कर लगने से पीछे का शीशा आगे बैठे बच्चों को जा लगा। दिल्ली निवासी आकाश वर्मा का कहना है कि बसताडा टोल के पास एक ट्राले ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इससे गाडी़ में सवार नक्षत्र, आरव व अथर्व को चोटें आई। इसके अलावा टोल प्लाजा के दूसरी ओर ही दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी। इससे दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


हादसा होने से जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों को हाइवे से हटवाया और यातायात को सुचारु किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मधुबन थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के पास धुंध के कारण कई वाहन आपस में भीड़ गए थे। इसमें कुछ बच्चों को चोटें लग गई थी। ट्रक चालक को काबू कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed