{"_id":"94c46a10afebb7ed540a6bed8121a73f","slug":"school-bus-collided-in-fog-five-children-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में टकराई स्कूल बस, पांच बच्चे घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुंध में टकराई स्कूल बस, पांच बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
धुंध के कारण सोमवार सुबह स्कूल खुलने के पहले ही दिन बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस ओवरटेक के दौरान पिकअप गाड़ी में जा टकराई। इसमें आदर्श पब्लिक स्कूल की बस और पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और स्कूल के पांच बच्चे चोटिल हो गए।
विज्ञापन
बच्चों को असंध के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक बच्चे को करनाल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर असंध थाना पुलिस मौके पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को साइड में करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलवाया। दुर्घटना में छात्र अंकित सहित पांच बच्चे चोटिल हुए हैं। अंकित को गंभीर हालत में करनाल रेफर किया गया है। चार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
आदर्श पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर असंध की तरफ स्कूल आ रही थी। इस दौरान बस में करीब 18 बच्चे सवार थे। जींद की तरफ से असंध की तरफ जा रही स्कूली बस जब वाहन को ओवरटेक करने लगी तो सामने से आ रही पिकअप में जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि धुंध अधिक होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
इसमें स्कूल बस चालक की गलती है, जो ओवरटेक करते हुए पिकअप में बस की टक्कर मारी। बच्चों से भरी बस की टक्कर की सूचना पर अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गई। धुंध में सभी अभिभावक बच्चों को संभालने के लिए पहले अस्पताल पहुंचे और बाद में स्कूल गए।