फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sarpanch made unhonesty in planned plots, suspend

सरपंच ने योजना के प्लाट में किया गोलमाल, सस्पेंड

Thu, 04 Jun 2015 12:40 AM IST
करनाल/घरौंडा/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/घरौंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने गांव कैमला के सरपंच को एक आदेश जारी कर तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सरंपच पर महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत एक प्लाट दूसरे के नाम करने पर का आरोप था।
विज्ञापन


सरपंच के स्थान पर पंच संदीप को बहुमत का पंच बनाया गया है। गांव के सरपंच रमेश वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने राजनैतिक षड्यंत्र के तहत सस्पेंड किया है।
विज्ञापन


इसको लेकर वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सरपंच रमेश वर्मा के सस्पेंड होने पर गांव के विकास कार्यों की प्रक्रिया को निरन्तर चलाने के लिए बहुमत का पंच बनाने की कार्यवाही बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाही बीडीपीओ कुलजीत दहिया के देख रेख में की गई। कार्यवाही पुलिस बल के बीच लगभग 12 बजे शुरू की गई। इसमें गांव के 19 पंचों मे से 10 पंचों ने हिस्सा लिया। जिसमें सर्वसम्मति से वार्ड नंबर 13 के पंच संदीप को बहुमत का पंच घोषित किया गया।


बीडीपीओ कुलजीत सिंह दहिया ने बताया कि गांव कैमला के सरपंच रमेश वर्मा को जिला उपायुक्त ने 29 मई को सस्पेंड कर दिया था।

गांव में विकास कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुमत पंच का चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से संदीप को बहुमत का पंच बनाया गया।


नहीं मिला कोई आदेश : सरपंच
उधर, गांव के सरपंच रमेश वर्मा ने बताया कि नवंबर 2014 में इंतकाल के दौरान ग्राम पंचायत के सामने इस प्लाट का मामला आया था और जिस व्यक्ति ने प्लाट पर कब्जा किया हुआ था।


उसको नोटिस देकर मामला न्यायालय में डाल दिया था। अभी तक भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार का सस्पेंड करने का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed