फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prisoner escaped from toilet window of Karnal Civil Hospital, police kept waiting, admitted on second floor

Karnal: सिविल अस्पताल के शौचालय की खिड़की से बंदी फरार, पुलिस करती रही इंतजार, दूसरी मंजिल पर था भर्ती

Sat, 02 Sep 2023 03:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 03:17 PM IST
सार

सीआई-टू की टीम ने मोनू उर्फ मौत के कुरुक्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी करने की सूचना मिली थी। पुलिस दबिश के दौरान आरोपी मोनू उर्फ मौत बाइक पर सवार होकर भागने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया था। अब शौचालय की खिड़की खोलकर भाग निकला।

विज्ञापन
Prisoner escaped from toilet window of Karnal Civil Hospital, police kept waiting, admitted on second floor
प्रवीन उर्फ मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के सिविल अस्पताल में शनिवार को भर्ती बंदी शौचालय के बहाने खिड़की से भाग निकला। पुलिस को भी बंदी के भागने तक की भनक तक नहीं लग सकी। शौचालय से बंदी बाहर नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजा खोला तो बंदी भाग चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बंदी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस को बंदी के बारे में कोई सुराग तक नहीं मिल सका।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था मौत
28 अगस्त को सीआई-टू की टीम ने प्रवीन उर्फ मौत के कुरुक्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी करने की सूचना मिली थी। पुलिस दबिश के दौरान आरोपी प्रवीन उर्फ मौत बाइक पर सवार होकर भागने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया था। आरोपी ने अपनी पीठ के पीछे तमंचे से पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया, मगर ट्रिंगर दबने से उसकी पीठ में गोली लग गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस में खलबली मच गई
सिविल अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में आरोपी का उपचार चल रहा था। आरोपी मोनू सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल पर भर्ती था। शनिवार सुबह पुलिसकर्मी दूसरी मंजिल से ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लेकर आए थे। इसी दौरान आरोपी योजना की तहत घटना को अंजाम दिया। शौच करने के बहाने वह शौचालय पहुंचा। इसी दौरान वह शौचालय की खिड़की खोलकर भाग निकला। पुलिस आरोपी के बाहर आने का इंतजार करती रही, लेकिन जब आरोपी बाहर नहीं आया तो पुलिस ने शौचालय में जाकर देखा। आरोपी खिड़की के रास्ते से फरार हो चुका था। आरोपी की फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। हालांकि पुलिस को आरोपी के बारे में कोई सुराग तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर रंगदारी, चोरी, डकैती के हैं मामले दर्ज
तरावड़ी के वार्ड नंबर-14 के रहने वाले निखिल ने थाने में आरोपी प्रवीन उर्फ मौत के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। 31 अगस्त को आरोपी ने शराब का कारोबार करने वाले निखिल से 50 हजार रुपये हर महीने देने के लिए कहा था। धमकी दी थी कि अगर हर महीने रकम नहीं दी तो वह गोली मार देगा। पुलिस ने मोनू समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके अलावा मोनू पर रंगदारी, चोरी, डकैती के करीब पांच मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed