फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   police, firing, homeguard, got hurt, karnal, haryana

पुलिस और तस्करों में फायरिंग, होमगार्ड का जवान घायल

Thu, 12 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 12 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
police, firing, homeguard, got hurt, karnal, haryana
homeguard injured - फोटो : Amar Ujala

गांव मटकमाजरी स्थित इंद्री-गढीबीरबल रोड के नजदीक गौ तस्करों ने नाका लगाए खड़ी पुलिस की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तस्करों द्वारा चलाई गई गोली पुलिस के साथ नाके पर तैनात होमगार्ड के जवान को लग गई। घटना के बाद आरोपी तस्कर एक गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर दूसरी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। जबकि खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए गाड़ी का पीछा कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले भी तस्करों ने बड़ा गांव के पास पुलिस की टीम पर फायरिंग की थी और आरोपी तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। इस प्रकार तीन दिन में इंद्री एरिया में पुलिस पर फायरिंग की दो घटनाएं घट गई। इससे एरिया के लोग भी काफी सहम हुए हैं। बुधवार को हुए गोलाबारी में तस्करों की गोलियों से घायल हुए होमगार्ड के जवान को इंद्री के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंद्री पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से पशु तस्कर हरियाणा में आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने इंद्री गढ़ीबीरबल रोड पर नाका लगा लिया। इसी दौरान तस्करों की गाड़ियों काके देखकर पुलिस बल ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तस्करों ने कई राउंड फायर किए। इससे एक गोली पुलिस होमगार्ड भूपेंद्र की टांग में लग गई। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तस्करों की गाड़ी के टायरों पर गोलियां चला दी। इससे तस्करों की एक गाड़ी के टायर फट गए। उसके बाद भी  तस्कर काफी दूर तक गाड़ी को ले गए। बाद में पुलिस को पीछे आता देख तस्कर एक गाड़ी को ब्याना रोउ पर छोड़कर दूसरी गाड़ी में फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया जबकि दूसरी गाड़ी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। घायल होमगार्ड के जवान को इंद्री के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जहां हालत गंभीर होने पर उसे करनाल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। बता दें कि सोमवार अलसुबह भी बड़ागांव के नजदीक पुलिस व गौ तस्करों के बीच फायरिंग हुई और तस्कर गाय व बैलों को गाड़ी में ही छोड़कर फरार हो गए थे। इस प्रकार तीन दिन में दो बार पुलिस और तस्करों के बीच फायरिंग के बाद एरिया के लोग भी सहमें हुए हैं।


होमगार्ड का जवान घायल
तस्करों ने इंद्री गढ़ी बीरबल रोड पर नाका लगाए पुलिस के जवानों पर फायरिंग कर दी। तस्करों की एक गोली होमगार्ड के जवान भूपेंद्र की टांग में लग गई। इससे वह घायल हो गया। घायल जवान का इलाज अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है। तस्करों की दो गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कुशलपाल, डीएसपी, इंद्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed