फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police arrested young man who killed his uncle in land dispute in Karnal

Karnal: जमीनी विवाद में युवक ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया वारदात का खुलासा

Thu, 13 Apr 2023 04:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

करनाल पुलिस ने आरोपी बिंटू को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जमीन के लिए अपने ही सघे चाचा की साजिश के तहत हत्या की है। रामेश्वर उर्फ रमेश पुत्र मातीराम वासी उमरपुर के पिता ने उसके नाम 27 कनाल जमीन नाम की थी।

विज्ञापन
Police arrested young man who killed his uncle in land dispute in Karnal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में जमीनी विवाद के चलते युवक ने अपने ही चाचा की हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। दस अप्रैल को जब चाचा घर से दवाई लेने के लिए गया तो आरोपियों ने पीछा करते हुए रास्ते में हथियार से वार किए। पुलिस ने शव को एक खेत से बाइक के साथ बरामद किया था। आरोपी ने हिस्से की जमीन के लिए वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि आरोपी जमीन का केस कोर्ट से हार चुका था। उसके बाद चाचा की हत्या की साजिश रची गई। 

विज्ञापन


आरोपी ने अपने हिस्से की जमीन के लिए रची हत्या की साजिश 
पुलिस ने आरोपी बिंटू को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जमीन के लिए अपने ही सघे चाचा की साजिश के तहत हत्या की है। रामेश्वर उर्फ रमेश पुत्र मातीराम वासी उमरपुर के पिता ने उसके नाम 27 कनाल जमीन नाम की थी। आरोपी युवक ने अपने चाचा रामेश्वर उर्फ रमेश से अपने हिस्से की जमीन लेने के लिए कोर्ट में केस किया था, लेकिन आरोपी बाद में कोर्ट केस हार गया। उसके बाद आरोपी ने अपने चाचा रामेश्वर को अपने हिस्से की जमीन के लिए काफी समया, लेकिन मामला नहीं सुलझा।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपी ने अपने सघे चाचा की हत्या करने की साजिश रची। आरोपी अपने दोस्त रिंकू के साथ चाचा के पास उनके घर पर रहने लगा था।  दस अप्रैल को जब चाचा रामेश्वर दवाई लेने के लिए घर से इंद्री के लिए बाइक पर निकला तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले लोहे की दुकान से दांव खरीदा। रास्ते में रामेश्वर पर दांव से वार कर हत्या कर दी। गांव खेडा से आगे गढी बीरबल सड़क पर एक गड्डे में बाइक के साथ शव को आरोपी फेंककर चले गए थे। आरोपी के पास से पुलिस ने दांव और गाड़ी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपियों पर संदेह होने के बाद पुलिस को दी जानकारी 
परिजनों को बिंटू और उसके दोस्त रिंकू पर शक जाहिर हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को बरामद कर 11 अप्रैल को पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से वार करने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गहनता से लिया और आरोपी की धर-पकड़ के लिए टीम लगाई। 12 अप्रैल को पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-पांच से आरोपी बिंटू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed