फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the strength of pistols looted Bijlikrmi bike, Grunda, Karnal

पिस्तौल के बल पर लूटी बिजलीकर्मी की बाइक, घरौंडा, करनाल

Sun, 23 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 23 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
On the strength of pistols looted Bijlikrmi bike, Grunda, Karnal
loot in rishikesh - फोटो : AmarUjala
कस्बे के गांव बरसत में स्थित रायॅल गार्डन के पास तीन अज्ञात युवकों ने पिस्तौल की नोंक पर एक बिजली कर्मचारी  की बाइक छीनने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक छीन कर युवक बरसत गांव की तरफ फरार हो गए। बाइक छीनने की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

    बिजली बोर्ड कालोनी निवासी राजीव रंजन गांव  बरसत में शिकायत केंद्र पर ड्यृटि करता है। रविवार की सायं पांच बजे ड्यूटि करके अपनी हीरो होंडा बाइक पर सवार वापिस घरौंडा आ रहा था। गांव बरसत में स्थित रॉयल गार्डन के निकट तीन युवक उसकी बाइक के सामने खड़े हो गए और बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही बिजली कर्मचारी ने बाइक रोकी तो उन्होनें उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की और बाइक छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

    बिजली कर्मचारी राजीव रजंन ने बताया कि वह गांव बरसत में बिजली बोर्ड के सेंटर पर बतौर एएलएम के पद पर कार्य करता है। रविवार की सायं ड्यृटि समाप्त करने के बाद वापिस घरौंडा आ रहा था कि रॉयल गार्डन के पास तीन अज्ञात युवको ने उसकी बाइक रोकने के लिए सड़क बीच खड़े हो गए ओर बाइकर रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो उन्होनें उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी ओर बाइक छीनकर गांव बरसत की और फरार हो गए। बाद में बिजली कर्मचारी ने शोर मचाया,तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    कार्यकारी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गांव बरसत में स्थित एक गार्डन के पास एक बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट कर बाइक छीनने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed