{"_id":"586fe55a4f1c1b005215c042","slug":"old-enmity-with-the-murderous-attack-on-two-young-men-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर कातिलाना हमला, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर कातिलाना हमला, गंभीर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर के राजकीय स्कूल के पास लगभग एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर तलवार, गंडासी सहित अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल रणदीप की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पवन वासी शिव कॉलोनी ने बताया कि नए साल के अवसर पर शिव कॉलोनी में उसके चचेरे भाई प्रदीप (18) और रणदीप (20) सहित अन्य लोग भी जश्र मना रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार के कुछ युवक भी आए हुए थे। इसी दौरान प्रदीप और रणदीप की सदर बाजार के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर मामले की शिकायत रामनगर चौकी में दी गई थी। मामले के फैंसले के लिए पुलिस ने दोनों पक्षो को रामनगर चौकी में बुलाया था। शुक्रवार को जब वह चौकी से आ रहे थे। जैसे ही वह रामनगर में राजकीय स्कूल के पास पहुंचे तो एक दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी को रोककर उन पर तेजदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे प्रदीप और रणदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि रणदीप की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन