चाकुओं से हमला कर 12वीं के छात्र की हत्या, दूसरा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सिटी में बुधवार सुबह एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पिछले गेट (बस स्टैंड एरिया) के बाहर 12वीं (आर्ट्स) कक्षा के छात्र की बाइक सवार युवकों ने चाकुओं से घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया। हमला करने वालों में एक छात्र इन्हीं की कक्षा का छात्र है। पुलिस का कहना है कि झगड़ा घायल छात्र अंकुश के साथ था और बीच बचाव कराने आए विजय राणा पर भी हमला बोल दिया। इससे विजय की मौत हो गई। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घायल छात्र अंकुश का इलाज चल रहा है और पुलिस सुरक्षा में तैनात है। अस्पताल में एसपी पंकज नैन पहुंचे और पुलिस बल दिनभर तैनात रहा।
पीड़ितों का कहना कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही शव लेंगे। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी सुमित, विकास वासी बजीदा जट्टान, अनमोल उर्फ जोनी वासी कतलाहेड़ी, सुनील वासी हथलाना के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी ने चार टीमों का गठन कर दिया है। कुछ दिन पहले लड़की को लेकर अंकुश और सुनील के बीच लड़ाई हुई थी।