फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder, charged not arrested, jam, karnal

हत्यारोपियों के न पकड़े जाने पर जताया विरोध

Wed, 10 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
murder, charged not arrested, jam, karnal
जाम लगाने पहुंचे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले के गांव बांसा के एक डेरे पर पिता-पुत्र की हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर पीड़ितों ने मंगलवार को विरोध जताया। चिड़ाव मोड़ पर जाम लगाने के लिए एकत्रित हुए पीड़ितों को पुलिस ने समझाया। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार, निसिंग थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल तैनात रहा। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों का बचाव कर रही है। आरोपी के साले को छोड़ दिया गया है और अन्य आरोपी भी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन



पीड़ितों ने आरोपियों से जान का खतरा भी बताया। पीड़ित सोनू सहित अन्य ने बताया कि पुलिस ने अभी तक दो आरोपी पकड़े हैं जबकि चार आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी के साले को छोड़ दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डेरे पर पिता पुत्र दर्शन सिंह व पुत्र जगजीत सिंह की तलवारों से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस बारे में पुलिस आरोपी पिता लख्खा सिंह व उसके लड़के को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर निसिंग थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने समझाया कि आरोपी के साले से अच्छी तरह पूछताछ कर ली गई है। यदि फिर भी आपको शक हो तो दोबारा से पूछताछ कर ली जाएगी। किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed