फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Miscreants entered the house then fearing business couple jumped from the roof in Gharaunda of Karnal

Karnal: घर में घुसे बदमाश, बंदूक तान गोली मारने की दी धमकी तो छत से कूदा व्यापारी दंपती, दोनों घायल

Tue, 14 Feb 2023 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 01:15 AM IST
सार

मारपीट कर व्यापारी पर बंदूक भी तानी गई। आरोपी 52 मिनट तक घर में रहे। गोली मारने की धमकी दी। जिससे डरकर पत्नी छत से कूद गईं। बाद में व्यापारी विनोद जैन भी छत से कूद गए। जिससे दोनों घायल हो गए। 

विज्ञापन
Miscreants entered the house then fearing business couple jumped from the roof in Gharaunda of Karnal
घरौंडा अस्पताल में भर्ती महिला व व्यक्ति। स्विफ्ट कार। जांच करते एसएफएल टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में सोमवार अलसुबह मंडी मनी राम के पीछे जैन स्थानक के समीप लगभग तीन बजे चार नकाबपोश बदमाश कार की बिक्री व खरीद करने वाले व्यापारी एवं रोटरी क्लब के प्रधान विनोद जैन के घर में घुस गए। इसके बाद उनकी पत्नी राज जैन व व्यापारी का मुंह दबा दिया। वहीं व्यापारी विनोद जैन को गोली मारने की धमकी दी। जिससे डरकर पत्नी छत से कूद गईं। बाद में व्यापारी विनोद जैन भी छत से कूद गए। जिससे दोनों घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार अलसुबह पांच व्यक्ति कार में सवार होकर जैन स्थानक के पास सर्विस लेन पर पहुंचे। चार युवक मुंह पर मास्क लगाकर निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से विनोद जैन के मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और विनोद जैन से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


उनकी पत्नी राज जैन बीच बचाव करने पहुंची तो बदमाशों ने दोनों का मुंह दबा दिया। विनोद जैन को गोली मारने की धमकी दी। इससे घबरा कर उनकी पत्नी छत से कूद गई। पत्नी को छलांग लगाते देख विनोद जैन भी कूद गए। इसके बाद बदमाश मकान में लगभग 502 मिनट तक रहे, लेकिन लूटपाट या चोरी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर पड़ोस में अखबार विक्रेता घायलों के पास पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112, थाना प्रभारी, सीआईए व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए।

वारदात के समय अलग कमरे में विनोद जैन के तीन बच्चे सो रहे थे। जैसे ही उनकी मां छत से कूदी और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो सो रहे बहन व भाई जाग गए और कैमरा बंद करके नीचे आने लगे। तभी वहां से तीन बदमाश भाग रहे थे। बेटी ने एक बदमाश के मुंह से मास्क हटाने का प्रयास किया लेकिन बदमाश तेज हथियार से हमला कर स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए।

इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है। बदमाश लगभग 52 मिनट तक व्यापारी के घर में रहे लेकिन लूटपाट या चोरी करने में सफल नहीं हो सके। यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस घटना को चोरी से जोड़कर जांच कर रही है।


मंडी मनी राम के पीछे जैन स्थानक के पास कुछ बदमाश एक कार सेल और परचेज करने वाले व्यापारी के घर में घुसे थे और दंपती से मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। मामला चोरी से जुड़ा है। - राजकुमार, जांच अधिकारी, थाना घरौंडा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed