फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   looted, karnal looted, the strength of pistols looted jewelery and cash, karnal

पिस्तौल के बल पर जेवरात और नगदी लूटे

Sat, 25 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 25 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
करनाल जिले के असंध कस्बे के गांव बंदराला के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर लाखों रुपये की लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। असंध के वार्ड नंबर दस निवासी विशाल ने पुलिस में दि शिकायत में बताया कि देर रात वह अपनी दुकान से असंध अपने घर आ रहा था। जब वह बंदराला के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे दो अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। उनमें से एक ने पिस्तौल तान ली। दूसरे ने उसके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में लगभग चार किलो चांदी व 8 मासे सोने सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात थे। पीड़ित विशाल की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed