फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Life imprisonment for eight convicts of killing three youths in Karnal

Karnal: तीन युवकों की हत्या के आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, गोलियां बरसाकर की थी वारदात

Thu, 07 Jul 2022 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 02:15 AM IST
सार

आठ दिसंबर 2016 को बदमाश कप्तान और साथियों ने कार सवारों पर गोलियां बरसाकर वारदात को अंजाम दिया था। चार आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गए। 

विज्ञापन
Life imprisonment for eight convicts of killing three youths in Karnal
court new - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के करनाल में पांच वर्ष पूर्व शहर के गुरु ब्रह्मानंद चौक पर कार सवार तीन युवकों की गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले आठ दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल की अदालत में लाया गया। दोपहर बाद न्यायाधीश ने इस मामले में फैसला सुनाया। वहीं चार आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गए। एक आरोपी के मामले में अभी सुनवाई जारी रहेगी। इस वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


सरकारी वकील सुभाष चंद्र ने बताया कि असंध के रंगरूटी खेड़ा गांव निवासी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश कप्तान उर्फ प्रवीण, सोनीपत जिले के पंची जाटान निवासी सुशील उर्फ सिल्ला व महलाना निवासी अमित उर्फ लांबा, गोहाना निवासी हंसराज उर्फ रोहित, बधाना निवासी सचिन उर्फ मूसा, करनाल के बराना गांव निवासी अमित उर्फ मित्ता, अरजाहेड़ी गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की व शिव कॉलोनी करनाल निवासी ऋतुराज को आजीवन कारावास की सजा हुई है। 
विज्ञापन

 इस मामले में असंध निवासी सोहनलाल उर्फ सोनू व टिंकू, बस्तली गांव निवासी सुनील उर्फ सीनू और नया बांस गांव निवासी रमेश उर्फ मेशा को बरी कर दिया है। आरोपी विजय को लेकर अभी अदालत में सुनवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
आठ दिसंबर 2016 को फार्च्यूनर कार में जिले के जाणी गांव निवासी संदीप उर्फ  संजू व राजेश, भांबरेहड़ी गांव निवासी नरेश, बस्तली गांव निवासी मनोज, चांद, कबड्डी खिलाड़ी गुलाब व अमित शादी समारोह में जा रहे थे, तभी करनाल शहर के गुरु ब्रह्मानंद चौक के समीप दूसरी गाड़ी में सवार बदमाशों ने नरेश की फार्च्यूनर कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।


इस वारदात में गोलियां लगने से नरेश व राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलाब ने अस्पताल में दम तोड़ा था। मनोज व चांद भी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। यह मामला तब बहुत चर्चित रहा था। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए थे। बाद में पता चला था कि कप्तान की नरेश के साथ रंजिश चल रही थी। जिसके चलते बदमाशों के साथ उसने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। कप्तान पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed