फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Killed with knife, murder, Three, people, cases

चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, तीन पर मामला दर्ज

Mon, 08 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 08 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव मूनक में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हो रहे जागरण में आपसी कहासुनी के चलते तीन युवकों ने एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी। सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव मूनक में शनिवार रात को पुलिस चौकी के पास मां भगवती का जागरण हो रहा था। गांव ब्रास वासी सतनाम भी यहां जागरण में आया था। जागरण में ही बरास निवासी सतनाम सिंह की तीन युवकों विशाल, विजय वासी रेरकलां और रमेश वासी सिंघपुरा के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि तीनों युवक उसे जागरण से दूर ले गए और तीनों ने सतनाम के पेट में चाकुओं से कई वार कर दिए।
विज्ञापन


जब सतनाम की मौत हो गई तो आरोपियों ने शव को गांव रेरकलां चौक के पास फैंक दिया। रविवार को सुबह राहगीरों ने खून से लथपथ एक युवक का शव देखा,तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मूनक चौकी प्रभारी व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और शव को अपने कब्जें में लेकर करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन विजय की शिकायत पर गांव रेरकलां निवासी विशाल व विजय तथा सिंघपूरा निवासी रमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि गांव मूनक में एक जागरण के दौरान कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। जिसके एक युवक को चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed